देश

IT Raid: यूफ्लेक्स कंपनी के नोएडा समेत देशभर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

IT Raid: इनकम टैक्स विभाग ने यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि कंपनी के नोएडा-ग्रेटरनोएडा में 20 ठिकानों समेत देश भर में 64 ठिकानों पर छापेमारी जारी है. सूत्रों का कहना है कि यूफ़्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर टैक्स चोरी और अनअकाउंटेंट ट्रांजैक्शन (Unaccounted transactions) का आरोप है. छापेमारी से पहले आयकर विभाग ने सर्वे किया गया.

सूत्रों के अनुसार, यूफ्लेक्स ग्रुप के ठिकानों पर सुबह करीब पांच बजे से छापेमारी चल रही है. आयकर विभाग ने सबसे पहले नोएडा के सेक्टर-4 स्थित ऑफिस में रेड की. इस दौरान पांच टीमें यहां सर्च कर रही है. कहा जा रहा है कि अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. उनके मोबाइल और लैपटॉप से इन्फॉर्मेशन और अकाउंट ट्रांजैक्शन की डिटेल निकाली जा रही है.

ये भी पढ़ें: टेरर फडिंग के खिलाफ एक्शन में NIA, देशभर में 72 जगहों पर छापेमारी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना से पूछताछ के बाद रेड

यूफ्लेक्स के 64 ठिकानों पर रेड

यूफ्लेक्स के देश भर के 64 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है. जिसमें दिल्ली, गुजरात, एमपी, तमिलनाडु सहित अन्य लोकेशन है. बताया जा रहा है कि गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 20 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago