इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. तेलंगाना से आने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने मौदान में उतारा है. उनका मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा जो तमिलनाडु से आते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम की घोषणा की और बताया कि सभीविपक्षी दलों से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. आम आदमी पार्टी ने भी रेड्डी के नाम का समर्थन किया है.
सरकार चाहती थी कि उपराष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति बने लेकिन बात नहीं बनी. एनडीए ने दो दिन पहले ही सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान कर दिया था और इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सभी दलों से बातचीत की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि विपक्ष ने अपनी रणनीति बदलते हुए सुदर्शन रेड्डी को आगे कर दिया. बी सुदर्शन रेड्डी का नाम पहले डीएमके के तिरुचि शिवा के साथ चर्चा में था लेकिन अंत में रेड्डी को ही चुना गया.
बी सुदर्शन रेड्डी 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं. उनका जन्म 1946 में हुआ था. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है. वे मशहूर वकील प्रताप रेड्डी क अधीन काम कर चुके हैं. 1988 में उन्हें हाई कोर्ट में सरकारी वकील नियुक्त किया गया था. इसके बाद वे एडिशनल जज, गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और फिर सुप्रीम कोर्ट के जज बने. 2013 में उन्हें गोवा का लोकायुक्त भी बनाया गया था.
कांग्रेस ने बी सुदर्शन रेड्डी को इसलिए उम्मीदवार चुना क्योंकि ने तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण की टीम के प्रमुख रह चुके हैं. राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं और रेड्डी के नाम से इस मुद्दे को और भी धार दी जा सकती है. वहीं बीजेपी ने तमिलनाडु से उम्मीदवार उतारकर दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. अब देखना होगा कि उपराष्ट्रपति की इस दौड़ में कौन जीतता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…