देश

G20 Summit 2023: भारत ने अमेरिका से मांगे 31 MQ-9B हंटर किलर ड्रोन, राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी की आज होगी मुलाकात

Defence Deal: जी-20 समिट का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने जा रहा है. जिसमें दुनिया के 20 देशों के शीर्ष नेता और मंत्री शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंचेंगे. जो बाइडेन से पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक होगी. जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है. इसी बीच दोनों के देशों के प्रमुख नेताओं के बीच होने वाली बैठक से पहले भारत ने अमेरिका से 31 हथियारबंद एमक्यू-9B हंटर किलर ड्रोन के लिए औपचारिक अनुरोध किया है. जिससे वित्तीय वर्ष के अंतिम अनुंबध पर हस्ताक्षर कराए जा सकें.

31 MQ-9B हंटर किलर ड्रोन की मांग

बता दें कि हाल ही में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 31 हंटर-किलर की खरीद के लिए एक विस्तृत LOR (लेटर ऑफ रिक्वेस्ट) भेजा था. जिसको लेकर अमेरिकी सरकार अगले एक से दो महीने में अपने विदेशी सैन्य बिक्री प्रोग्राम के तहत लागत और आपेक्षित सूचनाओं के साथ ही एलओआर का जवाब देगा.

एमक्यू-9B रीपर या प्रीडेटर ड्रोन्स एक मानव रहित हवाई वाहन है

जानकारी के मुताबिक, भारत 31 ड्रोन खरीदेगा. जिसमें से 15 भारतीय नौसेना और 8-8 ड्रोन सेना और एयरफोर्स को देगा. एमक्यू-9B रीपर या प्रीडेटर ड्रोन्स एक मानव रहित हवाई वाहन है. जिसे अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने बनाया है. इस ड्रोन का इस्तेमाल अमेरिकी एयरफोर्स करती है. ये ड्रोन एमक्यू-1 सीरीज का है. जिसे बनाने का काम 1990 के दशक में शुरू किया गया था.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: विदेशी मेहमानों का होगा भव्य स्वागत, चांदी के बर्तनों में परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1 लाख 30 हजार जवान

ड्रोन 40 हजार फीट तक उड़ान भर सकते हैं

खरीदे जाने वाले दो ड्रोन में गार्डियन समुद्री निगरानी के लिए बनाया गया है. इसके अलावा स्काई गार्डियन का इस्तेमाल जमीनी सीमा की निगरानी करेगा. गार्डियन वेरिएंट भारत की तीनों सेनाओं के बेड़े में शामिल किया जाएगा. ये ड्रोन 40 हजार फीट तक उड़ान भर सकते हैं. इन ड्रोन्स पर खराब मौसम का असर भी होगा. लगातार 30-40 घंटे तक उड़ान भरने की क्षमता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

6 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

8 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

38 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

43 minutes ago