देश

Ghosi Bypolls: “जनमत का दिया सच का परिणाम तो आ गया, सत्ताधारियों के छलमत का परिणाम आना बाकी”, अखिलेश ने कसा तंज

Ghosi Bypolls Result 2023: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती जारी है. तो वहीं चौथे चक्र की मतगणना का अपडेट आ जाने के बाद सपा उत्साहित है क्योंकि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 4067 वोट से आगे चल रहे हैं और अभी तक भाजपा को 10219 और सपा को 14286 वोट मिले हैं तो वहीं नोटा में 224 वोट पड़े हैं. इसी बीच मतगणना होने से पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर (एक्स) पर ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है और कहा है, “जनमत का दिया सच का परिणाम तो आ गया… सत्ताधारियों के छलमत का परिणाम आना बाकी है.”

दरअसल घोसी उपचुनाव परिणाम आने से पहले अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोसी उपचुनाव के रिजल्ट को लेकर एक निजी समाचार की वेबसाइट द्वारा कराए गए एग्जिट पोल को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “जनमत का दिया सच का परिणाम तो आ गया… सत्ताधारियों के छलमत का परिणाम आना बाकी है.” बता दें कि इस एग्जिट पोल में जनता से पूछा गया है कि, घोसी उपचुनाव सम्पन्न हो गए हैं और अब आपके मुताबिक किसके पक्ष में नतीजा आएगा. इस पर सपा के पक्ष में 77.8 प्रतिशत लोगों ने अपनी राय दी है तो वहीं भाजपा के पक्ष में मात्र 22.2 प्रतिशत लोगों ने ही वोट किया है. इसी के बाद से सपा उत्साहित है तो वहीं सुबह से ही जारी मतगणना को लेकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भी जीत का दावा करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं चौथे चक्र की मतगणना को देखकर सपा में और भी उत्साह बढ़ गया है. बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सुधाकर सिंह मतगणना स्थल पर मौजूद हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के दूसरे नम्बर पर चलने को लेकर फिलहाल भाजपा खेमे में मायूसी छाई हुई है. तो वहीं मतगणना स्थल पर सुधाकर सिंह और सपा के अन्य नेताओं में खुशी की लहर है.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी उपचुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जीत को लेकर किया बड़ा दावा

शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना जारी

वहीं बता दें कि मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था है. बड़ी संख्या में पुलिस के साथ ही फोर्स भी तैनात है और बिना पहचान पत्र चेक किए किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. वहीं DIG अखिलेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. RAF को तैनात किया गया है और लोकल फोर्स लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. कहीं भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है और मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

35 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

43 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago