देश

भारत का स्वर्ण भंडार 2.2 बिलियन डॉलर बढ़कर 95.01 बिलियन डॉलर हुआ, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 700.2 बिलियन डॉलर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का स्वर्ण भंडार 2.238 बिलियन डॉलर बढ़कर 95.017 बिलियन डॉलर हो गया. रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 700.236 बिलियन डॉलर रहा, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह 702.57 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था.

फॉरेन करेंसी एसेट्स की कीमत में गिरावट

फॉरेन करेंसी एसेट्स की कीमत 581.757 बिलियन डॉलर थी, जो भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. इस सप्ताह इन संपत्तियों की कीमत में गिरावट आई. इन परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख वैश्विक मुद्राएं शामिल हैं और डॉलर में इनकी कीमत विनिमय दरों में बदलाव को दर्शाती है. स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) 18.789 बिलियन डॉलर पर थे, जबकि रिपोर्टिंग सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की रिजर्व स्थिति 4.673 बिलियन डॉलर थी.

रुपए की स्थिरता बनाए रखने में RBI की भूमिका

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब बना हुआ है, जो बाहरी झटकों से एक मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है और वैश्विक निवेशकों को भरोसा दिलाता है. विश्लेषकों का कहना है कि कंफर्टेबल रिजर्व स्थिति से आरबीआई को मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने और वैश्विक अनिश्चितताओं के दौरान रुपए को मजबूत रखने में मदद मिलती है.

इस बीच, पिछले सप्ताह स्वर्ण भंडार 360 मिलियन डॉलर बढ़कर 92.78 बिलियन डॉलर हो गया था. पिछले सप्ताह भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स था, जिसकी कीमत 586.15 बिलियन डॉलर थी. इसमें स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) और आईएमएफ के साथ भारत की रिजर्व स्थिति भी शामिल है, जो क्रमशः 18.88 बिलियन डॉलर और 4.76 बिलियन डॉलर थी. 19 सितंबर को समाप्त सप्ताह में एसडीआर 105 मिलियन डॉलर और आईएमएफ रिजर्व स्थिति 2 मिलियन डॉलर बढ़ी.

देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई रुपए में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए डॉलर की बिक्री सहित, लिक्विडिटी संचालन के माध्यम से समय-समय पर विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करता है. अधिकारियों के अनुसार, ऐसे हस्तक्षेप का उद्देश्य किसी विशेष विनिमय दर को लक्षित करने के बजाय बाजार की स्थिति को नियंत्रित करना है.

यह भी पढ़िए: भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

Also Follow Bharat Express on X

Shreyansh Choubey

Recent Posts

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

22 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए ₹1384 करोड़

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिनों…

24 minutes ago

भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…

58 minutes ago

रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा एरियर? PM मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों ने की मांग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

1 hour ago

केले के छिलकों को न समझें कचरा, घर पर ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद; पौधों में आएंगे ज्यादा फूल और फल

Banana Peel Fertilizer: केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस पौधों की…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को पकड़ा, अमिताभ बच्चन लिखे- ‘बच गए’

Amitabh Bachchan: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटरों को…

1 hour ago