देश

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई छूने की तैयारी, भारत बनाएगा हाई-एल्टीट्यूड हेलीकॉप्टर; मैक्रों से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi and Emmanuel Macron Meeting: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंचे हैं. मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

भारत और फ्रांस के बीच अद्वितीय संबंध- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बेहद खास हैं. फ्रांस भारत का सबसे पुराना रणनीतिक साझेदारों में से एक है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देशों ने इस साझेदारी को नई गहराई और मजबूती दी है.

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत और फ्रांस अपने रिश्तों को “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जा रहे हैं. उनका कहना था कि यह सहयोग सिर्फ रणनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया में स्थिरता और प्रगति के लिए भी अहम है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाई पर उड़ान भर सकेगा. इसे भारत में तैयार कर दुनिया भर में निर्यात किया जाएगा.

FTA और नए प्रोजेक्ट्स पर जोर

प्रधानमंत्री ने बताया कि साल 2026 भारत और यूरोप के रिश्तों के लिए अहम साबित हो रहा है. हाल ही में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुआ है, जिससे भारत-फ्रांस संबंधों को भी नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि हेल्थ में एआई के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर और एयरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए जाएंगे.


ये भी पढ़ें: मुंबई: पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की अहम मुलाकात, चीन और रक्षा सहयोग पर होगी बड़ी बातचीत


अंत में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अनिश्चित दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक स्थिरता की मजबूत ताकत बनकर उभर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

20 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago