देश

ग्राहक की शिकायत पड़ी भारी! Ola इलेक्ट्रिक के CEO भविष अग्रवाल की गिरफ्तारी का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal: देश की प्रमुख ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) एक बार फिर विवादों में घिर गई है. अलग-अलग जगहों पर ओला स्कूटर में आग लगने की घटनाओं के बीच अब कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के खिलाफ गोवा में जमानती वारंट जारी किया गया है. यह आदेश मडगांव स्थित जिला उपभोक्ता आयोग ने एक उपभोक्ता शिकायत पर सुनवाई के बाद दिया है.

नोटिस पर उपस्थित न होने पर वारंट जारी

जानकारी के अनुसार, गोवा के मडगांव में स्थित जिला उपभोक्ता आयोग (District Consumer Commission, Margao) ने यह कार्रवाई एक ग्राहक की शिकायत के आधार पर की. प्रीतिश चंद्रकांत घाड़ी नामक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी खरीदी हुई इलेक्ट्रिक बाइक मरम्मत के लिए ओला को सौंपी थी, लेकिन उसके बाद वाहन का कोई पता नहीं चला. ग्राहक का कहना है कि बाइक की पूरी कीमत पहले ही अदा की जा चुकी थी, फिर भी कंपनी की ओर से न तो वाहन लौटाया गया और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया.

आयोग ने 28 जनवरी 2026 को नोटिस जारी कर भविष अग्रवाल को 4 फरवरी 2026 सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था. यह नोटिस स्पष्टीकरण के लिए जारी किया गया था. हालांकि निर्धारित तिथि पर उनके उपस्थित न होने के बाद आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए जमानती वारंट जारी कर दिया.

पुलिस को जारी निर्देश

यह वारंट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 73 के तहत जारी किया गया है, जो पहले दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 71 के समकक्ष मानी जाती थी. आदेश में बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित संबंधित पुलिस थाने को निर्देश दिया गया है कि भविष अग्रवाल को गिरफ्तार कर 23 फरवरी 2026 सुबह 10:30 बजे आयोग के समक्ष पेश किया जाए.


ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव,18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत; भतीजी की शादी में होंगे शामिल


1,47,499 रुपये की जमानत राशि

हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि वे 1,47,499 रुपये की जमानत राशि और समान राशि का एक गारंटर प्रस्तुत करते हैं, तो उन्हें जमानत पर रिहा किया जा सकता है, बशर्ते वे अगली सुनवाई में उपस्थित हों.

अब सबकी निगाहें 23 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं. फिलहाल इस मामले पर ओला इलेक्ट्रिक या भविष अग्रवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago