देश

इंडिया की ग्रोथ से पूरी दुनिया को फायदा होगा: बिल गेट्स ने कहा- 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कहा कि इंडिया की ग्रोथ से पूरी दुनिया को फायदा होगा. गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट में बिल गेट्स ने यह बात कही है. इतना ही नहीं उन्होंने भारत के इनोवेशन की तेज गति की भी सराहना की है.

बिल गेट्स ने कहा कि 2047 तक देश का विकसित राष्ट्र के रूप में उभरना न केवल भारत को बदल देगा, बल्कि दुनिया पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने बताया कि फैक्ट यह है कि भारत में हेल्थ और एजुकेशन जैसे प्रमुख सेक्टरों को प्राथमिकता दी गई है, इससे बहुत सकारात्मक गतिशीलता पैदा हुई है.’

भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ आउटलुक को आशाजनक बताते हुए गेट्स ने कहा, ‘यह एक बेहतरीन स्थिति है, जब इस बात पर बहस चल रही है कि विकास दर 5% होगी या 10%. हालांकि, मुझे नहीं लगता कि यह 10% तक पहुंचेगी, लेकिन 5% से नीचे भी नहीं जाएगी.

गेट्स ने की भारत की AI डेवलपमेंट अप्रोच की सराहना

बिल गेट्स ने कहा कि आर्थिक विस्तार हेल्थकेयर और एजुकेशन में अधिक सरकारी निवेश को सक्षम करेगा, जिससे महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर गेट्स ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी बहुत बड़े बदलाव लाएगी. लेकिन उन्होंने इस डर को खारिज कर दिया कि AI से नौकरियां खत्म हो जाएंगी.

गेट्स ने भारत की AI डेवलपमेंट अप्रोच की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत का स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार ओपन-सोर्स फाउंडेशन मॉडल को अपनाना अच्छा है, जिसमें भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी शामिल है.

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ

बिल गेट्स ने आधार और UPI समेत भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ की और इसे दुनिया के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक बताया.

गेट्स ने कहा, ‘हर बार जब मैं भारत आता हूं, तो मैं देखता हूं कि कई कंपनियां इस इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठा रही हैं. चाहे बैंकिंग हो, सरकारी लाभ हो या स्टॉक ट्रेडिंग हो. भारत में इनोवेशन मेरी अपेक्षा से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है.’

दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं बिल

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. फोर्ब्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 107.1 बिलियन डॉलर करीब 9.21 लाख करोड़ रुपए है. बिल गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी. कंपनी में वे 2000 तक CEO के पद पर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago