देश

1100 किलोमीटर ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क के साथ भारत मोदी सरकार में बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी के विजन से प्रेरित होकर, पीएम ई-बस सेवा, आरआरटीएस और मेट्रो विस्तार जैसी प्रमुख पहल 2047 तक विकसित भारत के लिए एक स्थायी शहरी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण बनी हुई हैं.

शहरी विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज गुरुग्राम में 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन 2025 का उद्घाटन किया.” उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मैंने आयोजन में जानकारी देते हुए बताया कि आज शहरी विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक ही सीमित नहीं है. यह हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन देना सुनिश्चित करने से भी जुड़ा है.

उन्होंने कहा, “ट्रू मोबिलिटी का मतलब बदलाव से है. यह फोरम हमारी साझा प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है, जो एक सही दिशा में बदलाव की ओर बढ़ रहा है.”

अर्बन मोबिलिटी इंडिया के योगदान को सराहा

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन भाषण में भारत के मोबिलिटी इकोसिस्टम को आकार देने में अर्बन मोबिलिटी इंडिया के योगदान को सराहा.

उन्होंने कहा कि करीब 1100 किलोमीटर ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है और इसी के साथ देश दूसरे पायदान पर पहुंचने जा रहा है.

इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की घोषणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पीएम ई-बस सेवा को लेकर कहा कि छोटे शहरों में 10,000 इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की घोषणा की. इनमें से 100 ई-बस को गुरुग्राम में लाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मेट्रो यात्र को लेकर लास्ट माइल कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मंत्रालय सुधारों को लाने का हर संभव प्रयास करेगा.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी), अपनी सहायक कंपनी दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) के साथ मिलकर भारत और विदेशों में कंसल्टेंसी, निर्माण, टर्नकी प्रोजेक्ट, मैनेजमेंट सर्विस और संचालन और रखरखाव से जुड़ी परियोजनाओं के निष्पादन के लिए मंत्रालय की ओर से नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पूर्व विधायक सीताराम यादव और उनके बेटों पर RJD का एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

19 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

41 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

44 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago