देश

पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों की भारतीय बंदरगाहों में ‘नो एंट्री’, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके साथ ही भारतीय झंडे वाले जहाजों के पाकिस्तान के बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगा दी है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए नवीनतम आदेश इसी सिलसिले की एक कड़ी है.

ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की धारा 411 के तहत भारतीय परिसंपत्तियों, कार्गो और बंदरगाह अवसंरचना की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं.

भारतीय जहाजों को पाकिस्तान जाने से भी रोक

मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया, “अधिनियम का उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की पूर्ति के लिए सर्वोत्तम तरीके से भारतीय व्यापारिक नौवहन के विकास को बढ़ावा देना और उसका कुशल रखरखाव सुनिश्चित करना है.”

सुरक्षा को मजबूत करने और भारत के समुद्री हितों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा.

आदेश के मुताबिक, “पाकिस्तान का झंडा लगे जहाज को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भारतीय झंडा लगे जहाज को पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.” इसमें यह भी कहा गया कि आदेश से किसी भी छूट की “जांच की जाएगी और मामले-दर-मामला आधार पर निर्णय लिया जाएगा.”

इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान से सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया.

पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात पर भी प्रतिबंध

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, “पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यातित सभी वस्तुओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या अन्यथा अनुमत हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा.”

अधिसूचना में कहा गया, “यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है. इस प्रतिबंध में किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी.”

2 मई की अधिसूचना में कहा गया कि इस संबंध में विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक प्रावधान जोड़ा गया है, ताकि ‘पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर रोक लगाई जा सके.’

ये भी पढ़ें:  भारत का इस्लामाबाद को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्लान, पाई-पाई को तरसेगा पाकिस्तान

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या परमाणु शक्ति बनने की तैयारी में ईरान? सोशल मीडिया पर VIRAL वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता

दुनिया में पहले से मौजूद 9 परमाणु शक्तियों और उनके बीच बढ़ते तनाव के बीच…

2 minutes ago

AQI Today: क्या आपके शहर की हवा भी हो चुकी है जानलेवा? बठिंडा और मेरठ के खतरनाक आंकड़ों ने बढ़ाई सबकी चिंता

AQI Today: दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक…

44 minutes ago

8th Pay Commission: मई 2027 तक क्यों टला सैलरी बढ़ने का इंतजार? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपी जानी है. केंद्रीय…

1 hour ago

लो जी, एक नहीं… दो-दो महिलाओं से चक्कर! जासूसी के जाल में ऐसे फंसे Nvidia CEO, क्या चली जाएगी कुर्सी?

Nvidia के CEO जेंसेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. चीनी…

1 hour ago

पैन कार्ड और वोटर आईडी नागरिकता का सबूत क्यों नहीं? जानिए गुवाहाटी हाईकोर्ट ने क्या बताई बड़ी वजह

Gauhati High Court: हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिना औपचारिक…

2 hours ago