देश

भारत-न्यूजीलैंड FTA का ऐतिहासिक सफर: टॉड मैक्ले ने पीएम मोदी के ‘मजबूत नेतृत्व’ को दिया श्रेय

India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि पीएम मोदी और क्रिस लक्सन के मजबूत नेतृत्व ने भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि इसी नेतृत्व का परिणाम है कि दोनों देशों के बीच रिकॉर्ड नौ महीनों में यह डील पूरी हो सकी है. समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मैक्ले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री लक्सन ने दुनियाभर में हुई मुलाकातों के माध्यम से मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित किए हैं.

व्यापार में भविष्य के अवसर

टॉड मैक्ले ने याद दिलाया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री लक्सन ने न्यूजीलैंड के किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा ले जाए गए अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत का दौरा किया था. उन्होंने कहा, “सरकारों ने बातचीत के लिए अपना काम कर दिया है, अब बिजनेस जगत को आगे आना चाहिए. हम भारत में और अधिक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल लाएंगे ताकि संबंध मजबूत हो सकें.” उन्होंने भारतीय व्यवसायों को भी न्यूजीलैंड का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया.

लोकतंत्र और साझा मूल्यों की समानता

मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड दुनिया के दो सच्चे लोकतंत्र हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा और न्यूजीलैंड सबसे पुराने लोकतंत्रों में से एक है. मैक्ले ने कहा कि वे न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी के लिए उत्सुक हैं और वहां उनका हार्दिक स्वागत किया जाएगा.

क्रिकेट सहयोग के 70 वर्ष

दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मजबूत रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि इस वर्ष भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल सहयोग के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं. उन्होंने हाल ही में हुए टी20 फाइनल का भी जिक्र किया, जिसे भारत ने जीता था. बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में समाप्त करते हुए मैक्ले ने कहा, “पीएम मोदी मोदी, न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है. अपनी क्रिकेट टीम को भी साथ लाएं, हमें एक और मैच देखना बहुत पसंद आएगा!”

ये भी पढ़ें: RSS के 100 साल और जामिया में बवाल! ‘युवा कुंभ’ पर भड़के छात्र, पुलिस छावनी बना कैंपस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago