देश

India Oman CEPA: PM मोदी बोले— भारत-ओमान व्यापार समझौते से साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार होगा, दशकों तक सुनाई देगी इसकी गूंज

India Oman CEPA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत-ओमान के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) दोनों देश के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट है और इससे आने वाले दशक में द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय होगी.

भारत-ओमान बिजनेस समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक फैसला ले रहा है जिसकी गूंज आने वाले दशकों तक सुनाई देगी. कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) 21वीं सदी में हमें नए भरोसे और नई ऊर्जा से भर देगा. यह हमारे साझा भविष्य का एक ब्लूप्रिंट है. इससे हमारा व्यापार बढ़ेगा, निवेश को नया भरोसा मिलेगा और हर सेक्टर में अवसरों के नए दरवाजे खुलेंगे.”

उन्होंने दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वह समिट से मिले अवसर का इस्तेमाल करके व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करें. उन्होंने ने आगे कहा, “हमारे लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं. हमारे बिजनेस संबंधों में पीढ़ियों का भरोसा है और हम एक-दूसरे के बाजारों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह समिट भारत-ओमान की साझेदारी को मजबूत करेगी और एक नई दिशा देगी. इसमें आप सभी की एक बड़ी भूमिका होगी.’ पीएम मोदी ने बिजनेस लीडर्स से कहा कि वह भारत-ओमान व्यापार विरासत के उत्तराधिकारी हैं, जिसका सदियों का शानदार इतिहास रहा है. उन्होंने कहा, “सभ्यता की शुरुआत से ही हमारे पूर्वज एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार करते आ रहे हैं.”

ओमान और भारत की समृद्धि का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा, “मांडवी और मस्कट के बीच अरब सागर एक मजबूत पुल बन गया है. आज हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि समुद्र की लहरें बदल सकती हैं, मौसम बदल सकते हैं, लेकिन भारत-ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मजबूत होती है और हर लहर के साथ नई ऊंचाइयों को छूती है.”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के आगे बढ़ने से उसके साझेदारों को भी फायदा होगा. भारत का स्वभाव हमेशा से प्रगतिशील और आत्मनिर्भर रहा है. जब भी भारत आगे बढ़ता है, तो वह अपने दोस्तों को भी आगे बढ़ने में मदद करता है.

उन्होंने आगे कहा, “आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद है. हालांकि, यह ओमान के लिए और भी अधिक फायदेमंद है क्योंकि, करीबी दोस्त होने के साथ-साथ हम समुद्री पड़ोसी भी हैं.”

ये भी पढें: लोकसभा में ‘VB-जी राम जी’ बिल पास, विपक्ष ने की JPC में भेजने की मांग

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अन्न त्याग, गीता पाठ और निस्वार्थ समर्पण: मोक्षदा एकादशी पर जानिए कैसे एक व्रत के पुण्य से दिवंगत पिता को मिली मुक्ति

मोक्षदा एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं, बल्कि अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण…

12 minutes ago

एकादशी व्रत का क्या है महत्व? जानें वरुथिनी, सफला और अजा एकादशी की पौराणिक कथाएं और नियम

Ekadashi Vrat Significance: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु को समर्पित…

20 minutes ago

क्या इजरायल की संसद में गूंजे फिलिस्तीन के समर्थन में नारे? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इजरायल की संसद का बताकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है,…

27 minutes ago

एकादशी व्रत: सिर्फ भूखे रहना नहीं, मन और इंद्रियों पर काबू पाने का है दिन

Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. हर महीने दो बार आने…

34 minutes ago

जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, कोर्ट ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के मकान पर चल रहे…

1 hour ago