लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने SIR की समय सीमा बढ़ाने की मांग पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, कोर्ट 6 जनवरी को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के वशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाने की मांग वाली याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि एसआईआर को लेकर समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर 31 दिसंबर तक अपना निर्णय ले और अदालत को सूचित करें.

कोर्ट 6 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि केरल में करीब 25 लाख नामों को मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंका है. उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि ऐसे मामले सामने आए है जहां पति का नाम सूची में है, लेकिन पत्नी का नाम हटा दिया गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

SIR याचिकाओं पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 9 दिसंबर के आदेश के बाद दायर प्रस्ताव पर विचार करेगा और 31 दिसंबर तक फैसला करेगा. इससे पहले सुनवाई के दौरान एसआईआर को लेकर दायर हो रहे याचिकाओं पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है. मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि ऐसे ही याचिका दाखिल होती रहेगी तो, याचिकाओं पर सुनवाई कब होगी. कोर्ट ने कहा था कि लगातार याचिका दायर करने से मुख्य मामले की सुनवाई प्रभावित होगी. एसआईआर कार्यों में लगे बीएलओ की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं में बीएलओ की सुरक्षा और प्रशासनिक निर्देश पूरे देश में लागू होगा.

सीजेआई ने कहा था कि जमीनी स्तर पर बीएलओ को मिल रही धमकियां गंभीर मुद्दा बन सकती है, कोर्ट ने कहा था कि सुरक्षा को नजरअंदाज नही किया जा सकता है. मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा था कि बीएलओ की सुरक्षा राज्य पुलिस के सहयोग पर निर्भर है, लेकिन जरूरत पड़ी तो केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती किया जा सकता है.

कोर्ट ने यह भी कहा था कि प्रभावित कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से सुरक्षा को लेकर संपर्क कर सकते है.

ये भी पढें: Codeine Cough Syrup की तस्करी मामले में गिरफ्तारी पर रोक का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा, अब तक 128 FIR दर्ज हो चुकीं

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

4 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

9 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

10 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

28 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

33 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

40 minutes ago