Indian Air Force: भारत सरकार ने पाकिस्तान से सटी दक्षिणी सीमा के पास 7 और 8 मई 2025 को बड़े पैमाने पर वायु सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है, जिसके लिए ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) जारी किया गया है. जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हालांकि अभ्यास का विस्तृत ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन NOTAM से संकेत मिलता है कि इस दौरान हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा, जो भारतीय वायुसेना की विशाल सैन्य ड्रिल की तैयारी को दर्शाता है.
जानकारी के अनुसार, भारत-पाक सीमा के रेगिस्तानी और आसपास के इलाकों में यह अभ्यास होगा, जिसमें राफेल, मिराज 2000, सुखोई-30 और मिग-29 जैसे फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान शामिल होंगे. ये विमान जमीनी हमले, हवा से हवा में युद्ध और हवाई रक्षा अभ्यास करेंगे. वायुसेना के शीर्ष अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे और मानक प्रक्रियाओं को और मजबूत करेंगे.
NOTAM आमतौर पर तब जारी किया जाता है, जब किसी क्षेत्र में वायुसेना (Indian Air Force) अभ्यास कर रही हो, मौसम खराब हो या कोई अन्य बाधा हो. इस बार का NOTAM बड़े स्तर के अभ्यास को दर्शाता है, जो भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा कूटनीतिक तनाव को भी रेखांकित करता है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिससे देश में गुस्सा और चिंता का माहौल है.
25 अप्रैल 2025 को भारतीय वायुसेना और नौसेना ने ‘ऑपरेशन आक्रमण’ के तहत संयुक्त अभ्यास किया था, जिसमें राफेल और सुखोई-30MKI जैसे आधुनिक विमानों ने हिस्सा लिया. पहाड़ी इलाकों में उच्च तीव्रता वाले जमीनी हमलों का अभ्यास हुआ. पायलटों ने लंबी दूरी के मिशन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया, जो ‘डीप स्ट्राइक मिशन’ का हिस्सा है. यह अभ्यास भारत की सैन्य ताकत का स्पष्ट संदेश था.
सरकार अब देशभर में सिविल डिफेंस अभ्यास की योजना बना रही है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पहली बार होगा. यह अभ्यास 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 259 स्थानों पर होगा. इसका मकसद नागरिकों को युद्ध, बम विस्फोट, गैस हमले, साइबर हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना है.
ये भी पढ़ें: क्या पक रहा है? PM मोदी से मिले NSA अजीत डोभाल, 48 घंटे में हुई दूसरी मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…