Love Affair Murder Case: गोंडा-अयोध्या मार्ग पर स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के पास एक हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, यहां पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हमला कर दिया. यह हमला उस समय हुआ जब पति रिजवान ने अपनी पत्नी माजिया और उसके प्रेमी सर्वेश उर्फ गुड्डू पांडेय को आपत्तिजनक स्थिति में देखा.
रिजवान ने ताबड़तोड़ फावड़े के बट से दोनों पर वार किया, जिससे प्रेमी सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माजिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
यह घटना मंगलवार की सुबह की है. रिजवान अपनी पत्नी माजिया के साथ गोंडा-अयोध्या मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास एक किराये के कमरे में रह रहा था. जब रात में उसकी आंख खुली, तो उसने अपनी पत्नी माजिया को सर्वेश के साथ असंलंगन अवस्था में देखा.
इस दृश्य को देख कर गुस्से में आकर उसने दोनों पर हमला कर दिया. सिर पर फावड़े के वार से सर्वेश की मौत हो गई, जबकि माजिया को गंभीर चोटें आईं. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया और माजिया को इलाज के लिए लखनऊ भेजा.
देहात कोतवाली के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश नारायण पांडेय की शिकायत पर आरोपी रिजवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार रात को उनका बेटा सर्वेश शादी समारोह में जाने का कहकर घर से निकला था. मंगलवार की भोर में जब उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो वह चौंक गए. परिजनों ने बताया कि सर्वेश के बेटे का नौ मई को मुंडन है, और 11 मई को घर में प्रीतिभोज का आयोजन होना था.
परिवार में इस समय मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. सर्वेश पथवलिया में सीमेंट और मौरंग की दुकान चलाता था, और वहीं से उसकी दोस्ती रिजवान से हुई थी. यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…