देश

India Pakistan War: INS विक्रांत से S-400 तक…हिंदुस्तान के वो हथियार, जिन्होंने पाकिस्तान में मचाया कोहराम

India Pakistan War Update: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव अब अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है. भारतीय सेना की आक्रामक कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का एक महत्वपूर्ण AWACS विमान भी क्रैश हो गया है, जो कि पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में गिरा.

पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू एयरस्ट्रिप को निशाना बनाकर रॉकेट हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया. भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए सभी रॉकेट हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया और बड़े नुकसान को टाल दिया.

ड्रोन हमलों का कड़ा जवाब

पाकिस्तान द्वारा स्वार्म ड्रोन्स भेजने की कोशिश को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे इलाकों में वायु रक्षा यूनिट्स ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 50 से अधिक ड्रोन्स को मार गिराया.

भारतीय वायु सेना ने मिलकर पाकिस्तान को उसकी हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया है. जहां सीमा पर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया, वहीं अब पाकिस्तान की हर सैन्य हरकत का सख्त और सटीक जवाब दिया जा रहा है.

एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट

पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के जवाब में एल-70 गन ने अहम भूमिका निभाई. यह हाई-स्पीड और लो-एल्टीट्यूड टारगेट को निशाना बनाने में सक्षम है.

S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम

भारत द्वारा रूस से खरीदा गया एस-400 सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार साबित हुआ. जम्मू एयरस्ट्रिप पर किए गए रॉकेट हमले को S-400 ने हवा में ही नष्ट कर दिया. सूत्रों के अनुसार, कुल 8 मिसाइलें दागी गई थीं, जिन्हें भारतीय सेना ने वक्त रहते नष्ट कर दिया.

ZSU-23-4 शिल्का यूनिट्स

यह सोवियत मूल की प्रणाली है जो लो-एल्टीट्यूड हवाई खतरों के खिलाफ बेहद प्रभावी मानी जाती है. एल-70 और शिल्का यूनिट्स ने मिलकर पाकिस्तान के ड्रोन्स को सीमा पार करने से पहले ही ध्वस्त कर दिया.

समुद्री सीमा पर INS विक्रांत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही समुद्री मोर्चे पर भारतीय नौसेना अलर्ट पर है. भारत का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत अरब सागर में तैनात कर दिया गया है. करवर के पास मौजूद इस स्ट्राइक ग्रुप में विमानवाहक पोत के अलावा विध्वंसक जहाज, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और सहायक पोत शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago