भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों को किया नाकाम.
India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर किए गए ड्रोन हमलों को भारतीय सेना (Indian Army) ने नष्ट करते हुए गोलीबारी का माकूल जवाब दिया है. गुरुवार की रात पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से अटैक किया. इस दौरान भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने इन सभी ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स को भी मार गिराया और उनके एक पायलट को पकड़ लिया.
अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन हमलों को प्रभावी रूप से बेअसर कर दिया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन का उचित तरीके से जवाब दिया गया. एडीजी पीआई ने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफल जवाबी कार्रवाई भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई थी, जिसे बुधवार की सुबह शुरू किया गया था, जिसके दौरान सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया था.”
सेना (Indian Army) ने कहा, “पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्यरात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) का भी सहारा लिया . ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से खदेड़ दिया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा,”
Indian Army ने 50 से ज्यादा ड्रोन्स मार गिराए
इससे पहले गुरुवार को भारतीय सेना (Indian Army) ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. पाकिस्तान द्वारा विभिन्न स्थानों पर भारतीय क्षेत्र में कई झुंड ड्रोन भेजने के असफल प्रयासों के बाद यह अभियान शुरू किया गया था . भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने तेजी से जवाब दिया और उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट सहित अन्य क्षेत्रों में ड्रोन को निशाना बनाया.
सूत्रों ने बताया कि सेना ने ड्रोन को नष्ट करने के लिए एल-70 गन, जेडयू-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-यूएएस उपकरणों सहित कई वायु रक्षा प्रणालियों और हथियारों का इस्तेमाल किया. भारतीय सशस्त्र बलों ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…