देश

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

India Retail Inflation: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है. सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो अगस्त के महीने में 4.83 प्रतिशत थी. सबसे ज्यादा झटका रसोई के बजट को लगा है, क्योंकि खाद्य मुद्रास्फीति (Food Inflation) अगस्त के 5.97 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 7.74 प्रतिशत पर पहुंच गई है. PHDCCI के अध्यक्ष अनिल गुप्ता के अनुसार, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में अचानक आए इस उछाल ने आम परिवारों की क्रय शक्ति और मासिक खर्चों को बुरी तरह प्रभावित किया है.

गांवों में शहरों से ज्यादा असर

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर शहरों की तुलना में ज्यादा देखने को मिला है. सितंबर के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सीपीआई (CPI) महंगाई दर बढ़कर 6.08 प्रतिशत हो गई (जो अगस्त में 5.24% थी), जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 4.31 प्रतिशत से बढ़कर 4.88 प्रतिशत रही. इसी तरह, ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई 8.06 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 7.18 प्रतिशत रहा.

प्याज ने निकाले आंसू, आलू-टमाटर में राहत

अगर अलग-अलग खाद्य वस्तुओं की बात करें तो प्याज की कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. सितंबर में प्याज की कीमतें सालाना आधार पर 108.09 प्रतिशत की दर से बढ़ीं. इसके अलावा चांदी के आभूषणों में 87.80%, अदरक में 62.85% और लहसुन में 54.62% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, कुछ सब्जियों ने थोड़ी राहत भी दी है; आलू के दाम 11.50% और टमाटर के दाम 8.62% तक नीचे गिरे हैं.

उद्योग और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

उद्योग मंडल PHDCCI के सीईओ डॉ. रणजीत मेहता का कहना है कि पर्सनल केयर, रेस्टोरेंट और कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थों में महंगाई असमान रूप से बढ़ी है. अगर यह स्थिति बनी रहती है, तो कंपनियों की इनपुट कॉस्ट बढ़ेगी और परिवारों की बचत कम होगी. सरकार को सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स में सुधार के जरिए कीमतों को नियंत्रित करने के ठोस कदम उठाने होंगे.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

24 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

28 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

45 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

57 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

1 hour ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

1 hour ago