भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया. बुधवार सुबह जम्मू विश्वविद्यालय परिसर के पास पाकिस्तान का एक ड्रोन भारतीय रडार सिस्टम में पकड़ा गया और तत्परता दिखाते हुए उसे मार गिराया गया. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह ड्रोन सीमावर्ती इलाकों से जम्मू की ओर बढ़ रहा था और विश्वविद्यालय परिसर के नजदीक आते ही रडार पर ट्रैक कर लिया गया.
भारतीय सेना का अत्याधुनिक S-400 वायु रक्षा प्रणाली लगातार पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों को नष्ट कर रहा है. इस बीच भारतीय सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि “हम यह दोहराते हैं कि लाइव रिपोर्टिंग से मिशनों की गोपनीयता और सैनिकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है.”
उत्तर कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी मोर्टार और गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है और पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी घुसपैठ या हमले को तुरंत नाकाम किया जा सके.
गुलमर्ग में ड्रोन गतिविधि देखे जाने के बाद वायु रक्षा प्रणाली को तुरंत सक्रिय कर दिया गया. सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच अभियान तेज कर दिया है.
राजौरी और पुंछ के LoC इलाकों में भी भारी गोलीबारी और तोपों की आवाजों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है और बंकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
जम्मू एयरपोर्ट पर एक बड़े स्वॉर्म ड्रोन हमले की साजिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया. इसके साथ ही अन्य संवेदनशील ठिकानों पर भी हमले की कोशिशों को नाकाम किया गया है.
ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान और जम्मू क्षेत्र के कई शहरों पर हमला किया है. जम्मू, उधमपुर, अखनूर, पठानकोट, गुरदासपुर और जैसलमेर जैसे शहरों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया.
जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने त्वरित ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जैसलमेर और पठानकोट में हुए भारी ड्रोन हमलों को भारतीय सेना ने S-400 सिस्टम से सफलतापूर्वक मार गिराया.
लगातार बढ़ती इन गतिविधियों के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां देशभर में हाई अलर्ट पर हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और सेना चौकसी बढ़ा रही है.
ये भी पढ़ें: India-Pakistan War: Operation Sindoor से बौखलाए पाकिस्तान का कई शहरों पर हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
-भारत एक्सप्रेस
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…
INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…
India GDP Growth Forecast 2026: IMF ने 2026 और 2027 के लिए भारत की GDP…
Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद मंगलवार…
बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…
दिल्ली में 13 अक्टूबर 2026 को होटल ताज पैलेस में Bloomberg New Economy Forum के…