देश

Pakistan के हमले के चलते पंजाब-दिल्ली IPL मैच रद्द, धर्मशाला स्टेडियम में दर्शकों ने लगाए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

पाकिस्तान के हमले के चलते देशभर में तनाव का माहौल है और इसका असर IPL पर भी पड़ा है. धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में चल रहे पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में ही रोकना पड़ा. सुरक्षा कारणों के चलते मैदान की फ्लड लाइट्स बंद कर दी गईं और दर्शकों को बाहर निकाल दिया गया. बाहर निकलते समय दर्शकों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए.

खेल रोके जाने तक पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे. प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद थे, जबकि प्रियांश आर्या ने 70 रन की तेज पारी खेली. उन्हें टी नटराजन की गेंद पर माधव तिवारी ने कैच किया.

पाकिस्तान के हमलों से देशभर में अलर्ट

पाकिस्तान द्वारा लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के प्रयासों के बीच यह कदम उठाया गया है. जम्मू, पठानकोट और कुपवाड़ा में सायरन और ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान

भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान ने हमले तेज किए हैं, लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्क रहते हुए कई मिसाइलों को समय रहते निष्क्रिय किया है.

ये भी पढ़ें: India-Pak War: Operation Sindoor से बौखलाए पाकिस्‍तान का कई शहरों पर हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान…! अगले 8 घंटे में दिखेगा तांडव, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी प्रणालियों के असर से देश…

35 minutes ago

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रीति योग का संयोग, जानें मां चंद्रघंटा पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…

2 hours ago

नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें करियर और धन का हाल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…

2 hours ago