US-Russia summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि वो 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे. इस मुलाकात का मकसद है, यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के रास्ते तलाशना.
भारत ने इस मुलाकात का खुले दिल से स्वागत किया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया- “अमेरिका और रूस के बीच बनी यह सहमति यूक्रेन में शांति लाने का मौका दे सकती है. जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी कई बार कह चुके हैं,यह युद्ध का दौर नहीं है.”
ये पुतिन की 2015 के बाद पहली अमेरिका यात्रा होगी, जब उन्होंने उस वक्त के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी.
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा – “अगले शुक्रवार, 15 अगस्त को, अलास्का में पुतिन से मेरी बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी. बाकी जानकारी जल्द दी जाएगी.”
क्रेमलिन के मुताबिक, दोनों नेता यूक्रेन संकट के “लंबे समय तक टिकने वाले शांतिपूर्ण हल” पर चर्चा करेंगे. मॉस्को ने माना कि यह प्रक्रिया आसान नहीं है, लेकिन वे इसमें पूरी सक्रियता से हिस्सा लेंगे.
व्हाइट हाउस में आर्मेनिया-अज़रबैजान शांति समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान ट्रम्प ने इशारा किया कि किसी समझौते में जमीन की अदला-बदली भी हो सकती है. उनके मुताबिक- “कुछ जमीन वापस ली जाएगी, कुछ बदली जाएगी, ताकि दोनों देशों को फायदा हो.”
दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने साफ कहा है कि उनकी जमीन का कोई हिस्सा कब्जाधारियों को नहीं दिया जाएगा. उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा – “हमारा संविधान साफ कहता है – यूक्रेन की जमीन पर कोई समझौता नहीं होगा.”
ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में पुतिन से तीन घंटे लंबी मुलाकात की और अमेरिका ने इसे “बेहद फलदायी” बताया. हालांकि इसी बीच, ट्रम्प ने रूस से तेल आयात करने पर भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया है, जिससे इस मुलाकात के मायने और दिलचस्प हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक मिशन नहीं था, बल्कि दुनिया को संदेश है कि भारत स्वदेशी तकनीक से सीमाओं की रक्षा कर सकता है”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update: मौसम विभाग ने 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत…
परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और विपक्षी नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन…
इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' में अवनीत कौर के डांस नंबर की कोरियोग्राफी…
Parliament Winter Session 2026: संसद के शीतकालीन सत्र में 30 नवंबर को लोकसभा में महिला…
दो दिवसीय बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच 24 घंटे बिजली…
Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में टाइगर RBT-2506…