प्रतीकात्मक चित्र
India Tourism: देश के पर्यटन क्षेत्र ने विकास और कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. मोदी सरकार द्वारा जारी आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या बढ़कर रिकॉर्ड 428.55 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 2.53 करोड़ दर्ज किया गया. पर्यटन से होने वाली विदेशी मुद्रा आय (FEE) में भारी उछाल आया है और यह बढ़कर 2,76,831 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
पर्यटन क्षेत्र केवल सैर-सपाटे तक सीमित न रहकर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ साबित हुआ है. वर्ष 2023-24 के दौरान देश की कुल जीडीपी में पर्यटन का योगदान 5.22 प्रतिशत रहा, वहीं इस सेक्टर ने 8.46 करोड़ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगारों को सहारा दिया. वैश्विक स्तर पर भी भारत का प्रभाव बढ़ा है, जहां 2024 में वैश्विक जीडीपी में पर्यटन उद्योग की हिस्सेदारी 10.9 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 10%) रही.
विदेशी सैलानियों के लिए भारत की यात्रा को बेहद सुगम बनाया गया है. वर्ष 2014 में केवल 43 देशों से शुरू हुई ई-वीजा सुविधा अब 172 देशों तक विस्तार पा चुकी है. भारत में कुल जारी होने वाले वीजा में 78 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले ई-वीजा की है, जिनमें से 95 प्रतिशत आवेदनों को महज 72 घंटे के भीतर मंजूरी दे दी जाती है. देश में 37 हवाई अड्डों और 38 बंदरगाहों सहित कुल 88 अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदु सक्रिय हैं.
विश्व पर्यटन दिवस से पूर्व जारी रिपोर्ट में बताया गया कि नए स्वरूप में तैयार ‘इन्क्रेडिबल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म’ और ‘निधि+’ पोर्टल पर्यटकों को व्यक्तिगत अनुभव दे रहे हैं. एआई टूल के माध्यम से यात्रियों को रियल-टाइम मौसम और शहरों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं स्वदेश दर्शन 2.0, प्रसाद योजना और क्रूज टूरिज्म के जरिए स्थानीय स्तर पर बुनियादी ढांचे और रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है.
यह भी पढ़िए: ट्रैवलिंग से दूर होगा तनाव, घूमने की आदत से मिलेंगे मेंटल हेल्थ के 5 बड़े फायदे
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…