Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सैर-सपाटा कर रहे लोग भर रहे देश का खजाना: Tourism में आया ऐतिहासिक उछाल, घरेलू पर्यटक 428 करोड़ पार, जानें कितनी हुई कमाई

India tourism growth foreign exchange earnings: देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ पार पहुंची. विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपये दर्ज हुई और पर्यटन ने 8.46 करोड़ रोजगार दिए.

tourism jobs in India, hospitality sector growth,

प्रतीकात्मक चित्र

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India Tourism: देश के पर्यटन क्षेत्र ने विकास और कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. मोदी सरकार द्वारा जारी आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या बढ़कर रिकॉर्ड 428.55 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 2.53 करोड़ दर्ज किया गया. पर्यटन से होने वाली विदेशी मुद्रा आय (FEE) में भारी उछाल आया है और यह बढ़कर 2,76,831 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

जीडीपी में 5.22% योगदान, 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार

पर्यटन क्षेत्र केवल सैर-सपाटे तक सीमित न रहकर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ साबित हुआ है. वर्ष 2023-24 के दौरान देश की कुल जीडीपी में पर्यटन का योगदान 5.22 प्रतिशत रहा, वहीं इस सेक्टर ने 8.46 करोड़ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगारों को सहारा दिया. वैश्विक स्तर पर भी भारत का प्रभाव बढ़ा है, जहां 2024 में वैश्विक जीडीपी में पर्यटन उद्योग की हिस्सेदारी 10.9 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 10%) रही.

india tourism

ई-वीजा क्रांति: 172 देशों को सुविधा, 72 घंटे में निपटारा

विदेशी सैलानियों के लिए भारत की यात्रा को बेहद सुगम बनाया गया है. वर्ष 2014 में केवल 43 देशों से शुरू हुई ई-वीजा सुविधा अब 172 देशों तक विस्तार पा चुकी है. भारत में कुल जारी होने वाले वीजा में 78 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले ई-वीजा की है, जिनमें से 95 प्रतिशत आवेदनों को महज 72 घंटे के भीतर मंजूरी दे दी जाती है. देश में 37 हवाई अड्डों और 38 बंदरगाहों सहित कुल 88 अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदु सक्रिय हैं.

एआई आधारित ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ और स्वदेश दर्शन 2.0

विश्व पर्यटन दिवस से पूर्व जारी रिपोर्ट में बताया गया कि नए स्वरूप में तैयार ‘इन्क्रेडिबल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म’ और ‘निधि+’ पोर्टल पर्यटकों को व्यक्तिगत अनुभव दे रहे हैं. एआई टूल के माध्यम से यात्रियों को रियल-टाइम मौसम और शहरों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं स्वदेश दर्शन 2.0, प्रसाद योजना और क्रूज टूरिज्म के जरिए स्थानीय स्तर पर बुनियादी ढांचे और रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है.

यह भी पढ़िए: ट्रैवलिंग से दूर होगा तनाव, घूमने की आदत से मिलेंगे मेंटल हेल्थ के 5 बड़े फायदे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital