मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन के सफल समापन का स्वागत किया. यह समझौता दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस समझौते को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह व्यापार, निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, साथ ही दोनों अर्थव्यवस्थाओं को और सशक्त करेगा. यह समझौता दो बड़े और खुले बाजारों वाली अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबारी अवसरों को नया आयाम देगा, आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी रिश्तों को गहरा करेगा.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापारिक बाधाओं को कम करना और सहयोग बढ़ाना उनके ‘प्लान फॉर चेंज’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था अधिक मजबूत और सुरक्षित होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बात करके खुशी हुई. भारत और ब्रिटेन ने एक महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौता व डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन संपन्न किया है. ये समझौते हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे, साथ ही व्यापार, निवेश, नवाचार और रोजगार को बढ़ावा देंगे. मैं जल्द ही पीएम स्टार्मर का भारत में स्वागत करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”
दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि भारत-ब्रिटेन के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का विस्तार द्विपक्षीय साझेदारी का मजबूत आधार रहेगा. यह समझौता वस्त्र, सेवाएं और अन्य क्षेत्रों को शामिल करते हुए संतुलित और महत्वाकांक्षी है, जो द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाएगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जीवन स्तर में सुधार लाएगा और नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करेगा.
यह समझौता दोनों देशों को वैश्विक बाजारों के लिए संयुक्त रूप से उत्पाद और सेवाएं विकसित करने की नई संभावनाएं देगा. साथ ही, यह भारत-ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा, जिससे सहयोग और समृद्धि का नया युग शुरू होगा.
पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को भारत आने का निमंत्रण दिया, और दोनों नेताओं ने नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.
ये भी पढ़ें: “भारत-पाक सीमा पर हवाई युद्ध का अलर्ट: राफेल, सुखोई और मिराज की गरज, क्या है भारत का अगला कदम?”
-भारत एक्सप्रेस
स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…