देश

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान को बताया उकसावे और तनाव बढ़ाने का जिम्मेदार, भारत ने दी माकूल और संयमित प्रतिक्रिया

india pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की उकसावे भरी कार्रवाइयां ही दोनों देशों के बीच तनाव और टकराव की जड़ हैं. उन्होंने कहा, “मैंने कई अवसरों पर पहले भी कहा है कि उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयां पाकिस्तान ने की हैं. इसके जवाब में भारत ने हमेशा जिम्मेदारी और संयम के साथ प्रतिक्रिया दी है. आज सुबह भी हमने इसी उकसावे और तनाव बढ़ाने के पैटर्न की पुनरावृत्ति देखी.”

वहीं, सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी सेना लगातार पश्चिमी सीमाओं पर हमले कर रही है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने ड्रोन, लॉन्ग-रेंज हथियार, लोटरिंग म्यूनिशन्स और फाइटर जेट्स का उपयोग करते हुए भारत की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया.

ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट्स से निशाना बने भारतीय ठिकाने

भारत ने कई खतरों को नाकाम किया, लेकिन पाकिस्तान ने हवाई घुसपैठ की 26 से अधिक कोशिशें कीं. उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट और बठिंडा के एयरफोर्स बेस पर हमारे उपकरण और सैनिकों को नुकसान पहुँचाया. आज तड़के 1:40 बजे पंजाब के एयर बेस को हाई-स्पीड मिसाइल से निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने यहां तक कि स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों को भी निशाना बनाया.”

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी दुष्प्रचार का करारा जवाब देते हुए स्पष्ट सबूत पेश किए. भारतीय वायुसेना ने एयरबेस की टाइम-स्टैम्प्ड तस्वीरें जारी कर दिखाया कि भारतीय सैन्य ठिकाने पूरी तरह सुरक्षित हैं और पाकिस्तानी दावों में कोई सच्चाई नहीं है.

भारतीय सेना का संदेश: हर चुनौती का मिलेगा करारा जवाब

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने तेजी और सूझबूझ के साथ केवल चिन्हित सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. पाकिस्तान ने भारतीय एस-400 सिस्टम के नष्ट होने और सूरत व सिरसा के एयरफील्ड्स के ध्वस्त होने जैसे झूठे दावे किए हैं. भारत इन फर्जी और भ्रामक प्रचारों को पूरी तरह खारिज करता है.”

भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर चुनौती का सटीक और प्रभावी जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MEA Press Conference LIVE : सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, कर्नल सोफिया और व्योमिका सिंह कर रही हैं ब्रीफ

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

12 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago