सियालकोट पोस्ट बर्बाद. (फोटो: BSF)
Ind-Pak War: पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय क्षेत्रों पर हो रहे हमलों के बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है. इस बात की जानकारी बीएसएफ ने एक बयान जारी कर दी है. बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने एक बयान में बताया, “9 मई 2025 को, रात करीब 21:00 बजे से पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की. बीएसएफ ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान हुआ है.”
उन्होंने आगे बताया, “अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह नष्ट कर दिया है. भारत की संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प अटल है.”
पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के ड्रोन हमलें करने शुरू कर दिए हैं. पाकिस्तान की इस हरकत पर भारतीय एयर डिफेंस ने त्वरित कार्रवाई की है. शनिवार सुबह लगभग 5 बजे, पंजाब के अमृतसर स्थित खासा कैंट इलाके में दुश्मन के कई सशस्त्र ड्रोन देखे गए. भारतीय वायु रक्षा यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी दुश्मन ड्रोन को नष्ट कर दिया.
भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभुता का उल्लंघन और नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. भारतीय सेना का कहना है कि वे दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करेंगे.
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीमा पार से हुई भारी गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है और इस हमले में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीनगर में दो जोरदार धमाके हुए.
वहीं जम्मू के अखनूर कस्बे में तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी. पुंछ में भी इस तरह के धमाके सुने गए. गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…