देश

भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा है और स्थिर राजनीति एवं सुशासन की नींव पर देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. घाना की संसद में अपने ऐतिहासिक संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल वृद्धि में लगभग 16 प्रतिशत का योगदान देता है.

प्रधानमंत्री ने सदन में कहा, “आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्था है. स्थिर राजनीति और सुशासन की नींव पर भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को जनसांख्यिकी का लाभ मिल रहा है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है. भारत एक इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सेंटर है, जहां वैश्विक कंपनियां आना चाहती हैं.”

उन्होंने कहा, “हमें दुनिया की फार्मेसी के रूप में पहचाना जाता है. आज भारतीय महिलाएं विज्ञान, अंतरिक्ष, विमानन और खेल में अग्रणी हैं. भारत चंद्रमा पर पहुंच गया है और आज एक भारतीय ऑर्बिट में हमारे मानव अंतरिक्ष मिशन को पंख दे रहा है.”

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना भारतीयों का संकल्प

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत के लोगों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जब हम स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे. उन्होंने कहा, “घाना प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, भारत इस राह पर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा.”

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे अफ्रीका महाद्वीप में 200 से अधिक भारतीय परियोजनाएं कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक क्षमता को बढ़ाती हैं. हर साल, भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन नए अवसर पैदा करता है.

प्रधानमंत्री ने कहा, “घाना में हमने पिछले साल टेमा-मपाकादान रेल लाइन का उद्घाटन किया था. यह अफ्रीकी क्षेत्र के इस हिस्से में सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना है. हम अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र के तहत आर्थिक एकीकरण में तेजी लाने के घाना के प्रयासों का स्वागत करते हैं. इस रीजन में घाना में आईटी और इनोवेशन केंद्र बनने की भी काफी संभावनाएं हैं. हम मिलकर भविष्य को आकार देंगे, जो कि आशा और प्रगति से भरा होगा.”

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति जॉन महामा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए घाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और इसे “बेहद गर्व की बात” बताया.


ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति को बिदरी फूलदान तो उपराष्ट्रपति को कश्मीरी पश्मीना शॉल, PM Modi ने घाना में नेताओं को दिए तोहफे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

5 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

17 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

42 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

56 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago