देश

गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो, राफेल और सुखोई ने दिखाया दम

Rafale: जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य एयर शो का आयोजन किया. पहली बार शाहजहांपुर की धरती पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्ध क्षमता और आपदा राहत योग्यता का जीवंत प्रदर्शन किया.

वायुसेना के अद्वितीय करतबों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

कार्यक्रम के दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और एमआई-17 हेलिकॉप्टर समेत अन्य विमानों ने शक्तिशाली हवाई प्रदर्शन किए. आसमान में विमानों की गर्जना और सामरिक चालन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया. कमेंट्री के माध्यम से विमानों की भूमिका और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी भी दी गई.

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में दिखा विशेष उत्साह

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आसपास के गांवों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजित वायुसेना के अभ्यास को देखकर दर्शकों में गर्व और उत्साह का संचार हुआ.

गंगा एक्सप्रेसवे पर युद्धकालीन

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा होगा, के निर्माण कार्य का अंतिम चरण जारी है. इस एक्सप्रेसवे पर स्थित 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी को विशेष रूप से वायुसेना के विमानों की आपात लैंडिंग एवं टेकऑफ के लिए डिजाइन किया गया है. यह पट्टी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है.

नाइट लैंडिंग शो का भी आयोजन

एयर शो के तहत रात 9 बजे से 10 बजे तक विशेष नाइट लैंडिंग शो भी आयोजित किया गया, जिसमें वायुसेना की रात्रिकालीन अभियान क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया.

समर्पित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

सरकार का उद्देश्य है कि नवंबर 2025 तक गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाए. यह न केवल प्रदेश के आर्थिक और भौगोलिक विकास को गति देगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित होगा.

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: मुंबई में शुरू हुआ तीन दिवसीय पिकलबॉल टूर्नामेंट, 700 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago