देश

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गांव के पास गेहूं के खेत में गिरा

Madhya Pradesh News: भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस बार हादसा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास हुआ, जहां आसमान में उड़ता लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गेहूं के खेतों में गिरा. विमान के गिरते ही वहां गांववालों की भीड़ जुटने लगी.

गांववालों ने विमान के पायलट को जलते विमान से अलग ​कर बचाया. विमान धू-धूकर जला. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. संवाद सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान ‘मिराज 2000’ था. यह एक ट्विन-सीटर फाइटर जेट था. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था.

भारतीय वायु सेना की ओर से दुर्घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है.

शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ विमान.
हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. विमान में उड़ाने वाले पायलेट सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
  • विजुअल: राकेश सिंह, भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago