देश

IAF ने दिखाए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनसीन VIDEO, बताया कैसे खत्म होता है कोई भी युद्ध?

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान में आतंक के बुनियादी ढांचों (Targets In Pakistan) पर सटीक हमला किया था. इस ऑपरेशन के दौरान वायु सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा और बड़ी सफलता हासिल की थी. अब सेना (IAF) की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें वो अनसीन फूटेज दिखाएं गए है जो अभी तक किसी के नजर में नए आए थे. सेना ने अपने वीडियो में जंग के खत्म करने के महत्व को भी बताया है.

वायुसेना ने जारी किया वीडिया

भारतीय वायु सेना ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है. इसमें हालिया मिशनों के दृश्य साझा किए है. फुटेज इन उन अभियानों एक दुर्लभ झलक प्रस्तुत करता हैं जिसे हमारी वायुसेना ने विकट और विपरीत परिस्थियों में अंजाम दिया है. सेना के वीडियो में देश में आई आपदा के दौरान राहत और बचाव के भी दृश्य दिखाए गए हैं.

वायु सेना की सफलता

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने 7 मई को पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की थी. PoK और पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंक की कमर तोड़ना था.

वायु सेना (Indian Air Force) ने इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की. एक रोज पहले एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बताया कि वायु सेना ने पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया. यह भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा हवाई जीत है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की मुलाकात से पहले पुतिन ने क्यों किया PM मोदी को कॉल? भारत बोल- हम तैयार हैं

ऑपरेशन में सटीक हमले

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपने हमलों में सटीकता का प्रदर्शन किया. हमारे फाइटर जेट और सेना के जवान आतंकवादी ठिकानों तक पहुंच गए और उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया. आखिरकार इसमें भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई. यह ऑपरेशन वायु सेना की क्षमता और सटीकता का प्रदर्शन था.

वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि दुनिया भर में युद्ध और संघर्ष के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, लेकिन युद्ध को समाप्त करने के बारे में बहुत कम चर्चा होती है. उन्होंने कहा कि भारत ने अपने ऑपरेशन सिंधूर के माध्यम से दिखाया है कि कैसे आतंकवादी समूहों को सटीक और प्रभावी ढंग से निशाना बनाया जा सकता है.

ये भी पढें: सावन बीता अब जानें पूरे साल किस महीने में होगी किस भगवान की पूजा और क्यों?

लड़ने के लिए तैयार है भारत

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की एक बड़ी सफलता है. इस ऑपरेशन के दौरान वायु सेना ने अपनी क्षमता और सटीकता का प्रदर्शन किया और आतंकवादी समूहों को करारा जवाब दिया. यह ऑपरेशन वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है और दिखाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

संकट में सहारा भारतीय वायु सेना

‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक क्षमता का सशक्त प्रतीक है. इस सफल ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले करके वायुसेना ने पहलगाम हमले का बदला लिया. IAF ने साबित कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार है. इसके साथ ही हमेशा ही भारतीय वायुसेना भारत के लोगों के लिए उड़ान भरती रहती है. जब भी देश में कोई आपदा और संकट आता है वहां एयरफोर्स नजर आती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

21 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

43 minutes ago