देश

दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना का दमदार प्रदर्शन, विदेशी पनडुब्बियों से सफल ‘मेटिंग’

भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में चल रहे बहुपक्षीय अभ्यास “पैसिफिक रीच 2025” के दौरान अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया. इस अभ्यास में नौसेना ने विदेशी पनडुब्बियों के साथ सफलतापूर्वक “मेटिंग” की प्रक्रिया को अंजाम दिया, जिसे नौसेना की भाषा में पनडुब्बी बचाव के लिए बेहद अहम माना जाता है.

तीन बार सफल मेटिंग

तीन दिन चले इस अभ्यास में भारतीय नौसेना ने तीन बार सफल मेटिंग की, जिसमें रिमोटली ऑपरेटेड वेसल्स (ROVs) के साथ भी अभ्यास किया गया. इससे यह साबित हुआ कि भारत अब वैश्विक स्तर पर पनडुब्बी बचाव अभियानों में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

INS निस्तार की अहम भूमिका

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की नई सबमरीन रेस्क्यू वेसल INS निस्तार ने अहम भूमिका निभाई. यह जहाज डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) के लिए ‘मदरशिप’ की तरह काम करता है और गहराई में फंसी पनडुब्बियों को बचाने में सक्षम है.

पैसिफिक रीच 2025 अभ्यास

पैसिफिक रीच 2025 अभ्यास सिंगापुर की मेजबानी में हुआ और इसमें अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर समेत कुल 40 देशों ने हिस्सा लिया. भारत, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर ने अपनी पनडुब्बियां या बचाव जहाज तैनात किए.

अभ्यास चीन सागर के उन contested waters में हुआ

यह अभ्यास दक्षिण चीन सागर के उन contested waters में हुआ जहां चीन के मलयेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताइवान के साथ समुद्री दावे टकराते हैं. ऐसे संवेदनशील इलाके में भारत की सक्रिय भागीदारी उसकी रणनीतिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाती है.

इसे भी पढ़ें-भारतीय सेना को मिलेगा ‘अनंत शस्त्र’ मिसाइल सिस्टम, पाकिस्तान-चीन सीमा पर एयर डिफेंस होगा और मजबूत

भारतीय नौसेना का यह प्रदर्शन न सिर्फ तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारत अब समुद्री सुरक्षा और बचाव अभियानों में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है. INS निस्तार की तैनाती और सफल मेटिंग ऑपरेशन भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का संकेत है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

32 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

39 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

40 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

47 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago