प्रतीकात्मक तस्वीर.
भारतीय रेलवे ने भीड़ कम करने एवं परिचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकलने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को अब वहां रुकना बंद करना होगा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर दिन लगभग 5 लाख यात्री सफर करते हैं.
16 प्लेटफार्मों वाले इस रेलवे स्टेशन से हर दिन लगभग 350 ट्रेनें आती-जाती हैं. इसके चलते रेलवे ने यहां से भीड़ कम करने के लिए कुछ ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर भेजने का फैसला लिया है. हालांकि इस नियम को कब से लागू किया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
इसमें पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ, मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. बोर्ड के परिपत्र के अनुसार, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को अब नई दिल्ली की जगह आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी. पहले यह ट्रेन नई दिल्ली सुबह 4:00 बजे पहुंचा करती थी जो अब सुबह 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/12524) अब आनंद विहार टर्मिलन से ही चला करेगी और यहीं आकर रुकेगी. नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस (14681/14682) और नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस (14679/14680) को नई दिल्ली से दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थांतरित कर दिया गया है.
सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203/12204) अब दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी. पुरानी समय-सारणी के अनुसार, अमृतसर से चलने वाली गाड़ी सुबह 10:50 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी.
नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस (22209/22210) को हजरत निजामुद्दीन से रवाना किया जाएगा. इनके अलावा रेल अधिकारियों के मुताबिक अन्य कई ट्रेनों को भी हजरत निजामुद्दीन या दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलाया जा सकता है. इससे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Axiom-4 Mission: भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन, अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे कैप्टन शुभांशु शुक्ला
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…