बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में अलग-थलग पड़ गया है. एक-दो देशों को छोड़ दीजिए, तो जो पहले उनके साथ थे, वह आज उनका साथ छोड़ दिए हैं. यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान अर्थव्यवस्था के मामले में पिछड़ गया. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत को बड़ी सफलता मिली है. देश के सांसदों की टोली ने अभी कई देशों में जाकर भारत का पक्ष मजबूती से रखने का काम किया है. अब तो स्थिति यह है कि कनाडा भी भारत के शासनाध्यक्ष का स्वागत कर रहा है. दुनिया के अंदर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. भारत ने हर मोर्चे पर खुद को मजबूत किया है.
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भी हम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. यह देश के लिए गौरव का विषय है. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में वे सामंती लोग हैं. लालू यादव ने अभी तक माफी नहीं मांगी है.
उन्होंने आगे कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब को देश देवता की तरह पूजता है. संविधान की व्यवस्था पर विश्वास रखने वाले भी बाबा साहेब के अपमानित होने से आहत महसूस कर रहे हैं. अभी भी समय है कि लालू यादव देश की जनता से माफी मांगे.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से लालू यादव ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ किया, वह कोई सामंतवादी सोच वाला व्यक्ति ही कर सकता है.
उल्लेखनीय है कि लालू यादव के 78वें जन्मदिन समारोह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में लालू यादव के पैर के पास भीमराव अंबेडकर की तस्वीर ले जाकर उनके समर्थक ने फोटो खिंचवाई. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए पटना में आयकर गोलंबर पर लालू यादव का पुतला फूंका था.
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…