देश

मोदी सरकार के जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सराहा

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अत्यधिक जल दोहन पर चिंता जाहिर करते हुए जल संरक्षण को लेकर सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों को सराहा.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “भारत विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला देश है. यहां पर जितनी नदियां हैं और उनमें जितना पानी प्रवाहित होता है, उसका लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पानी मानसून के 30-40 दिनों में प्रवाहित होता है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जमीन से पानी निकालने वाला देश है. इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर अमेरिका और चीन हैं.”

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “राजस्थान में पानी की उपलब्धता को लेकर जिस तरीके से पहले चुनौती थी, हमारी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा घर के जल पर निर्भर करती है. पानी के अधिक दोहन से जलस्तर काफी नीचे चला गया है. अब जल के पुनरुद्धार को लेकर व्यापक कार्यक्रम शुरू किया गया है.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन सारी गतिविधियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के दृष्टिकोण से देश के सभी 700 जिलों में ‘जल शक्ति अभियान’ आयोजित किए जा रहे हैं. यह प्रतिवर्ष आयोजित होते हैं. प्रधानमंत्री के बार-बार आह्वान किए जाने के कारण यह एक आंदोलन बन गया है. इसी क्रम में गुजरात के वर्षा जल संचयन के अभियान का बहुत अच्छा परिणाम आया है. भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र में भी अभियान शुरू किया है.”

शेखावत ने कहा, “राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कालखंड में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला अभियान रहा. वहीं, कांग्रेस ने अपने कालखंड में ऐसे कई सारे अभियान को लटकाने का काम किया. राजस्थान में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 5 जून को पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के दिन जन सहयोग से शुरू किया गया. यह राजस्थान के लिए एक नई चेतना का आंदोलन बना है. जल संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है.”

आईएएनएस

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

2 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

6 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

40 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

40 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

44 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

59 minutes ago