देश

ईंधन संकट में फंसी इंडिगो फ्लाइट ने ‘Mayday’ कॉल देकर की बेंगलुरु में आपात लैंडिंग, 168 यात्रियों की बची जान

IndiGo Flight: 168 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने गुरुवार को ईंधन की अत्यधिक कमी के चलते ‘मेडे’ कॉल घोषित किया और बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई.

एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को जब पायलट्स ने संकट की सूचना दी, तो मेडिकल और फायर टीम को तुरंत अलर्ट पर रखा गया. विमान ने रात 8:20 बजे सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि संकट के बावजूद पायलट्स ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया.

एयर इंडिया हादसे के बाद फिर बड़ी चूक

यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट, 12 जून को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. विमान ने मेडे कॉल जारी किया था और आवासीय इलाकों पर गिरने से उसमें आग लग गई थी. उस हादसे ने देश की एविएशन सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे.

एक और इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

शुक्रवार को एक और इंडिगो फ्लाइट, जो चेन्नई से मदुरै जा रही थी, मिड-एयर तकनीकी खराबी के कारण वापस चेन्नई लौटी. विमान में लगभग 68 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया.

जांच और कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, मेडे कॉल देने वाले इंडिगो फ्लाइट के दोनों पायलट्स को फिलहाल ड्युटी से हटा दिया गया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है.

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से देश में उड़ान सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं. DGCA और एयरलाइंस को अब जवाबदेही तय करनी होगी ताकि यात्रियों की जान जोखिम में न पड़े.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का OBC कार्ड, सामाजिक न्याय के लिए एडवाइजरी कमेटी का गठन

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

28 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago