Indore Bajrang Dal Action: जय व्यास/इंदौर: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर और नाम बदलकर एक युवती से मिलने पहुंचा था. इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया युवक मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और उसका नाम अनस है. आरोप है कि उसने ऑनलाइन डेटिंग या सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से इंदौर की एक युवती से दोस्ती की थी और बातचीत के दौरान उसने अपना नाम रोहित बताया था. जब वह युवती से मिलने इंदौर पहुंचा, तो इसकी भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई.
बताया जा रहा है साहेब का नाम अनस है.. दिल्ली NCR से लड़की के चक्कर में रोहित बनकर इंदौर आए थे लेकिन यहां बजरंगदल के हत्थे चढ़ गए. बाकी सीन आप देख लें,, फिलहाल पुलिस के कोटे में है.
#LoveJihad #Indore #Gaziabad #Bajrangdal https://t.co/nZ4oFYVhGE
— Shyamdatt (@ShyamDatt_C) October 20, 2026
मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की और उसका नाम-पता पूछा, तो उसकी असलियत सामने आ गई और उसने स्वीकार किया कि उसका नाम अनस है. पोल खुलने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे विजयनगर पुलिस थाने ले आए.
ये भी पढ़ें: सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?
विजयनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनस के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दी है. हालांकि, इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि जिस युवती से मिलने वह आया था, उसने पुलिस में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…