देश

भारत को बदनाम कर रहे हैं इंदौरी! जर्मनी की महिला के साथ ऐसा नहीं करना था; अब निकली हेकड़ी

Indore Gandhi Hall case: इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित गांधी हॉल परिसर में जर्मनी से घूमने आई एक महिला पर्यटक के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांधी हॉल में तैनात चौकीदार ने महिला को अश्लील कमेंट किए और उसके बाद आपत्तिजनक इशारे भी किए. घटना से परेशान महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जर्मनी से इंदौर घूमने आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, जर्मनी की महिला पर्यटक इंदौर घूमने के दौरान गांधी हॉल परिसर पहुंची थी. इसी दौरान वहां ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार दीपक ने कथित तौर पर महिला पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया. आरोप है कि कुछ देर बाद उसने महिला की ओर आपत्तिजनक इशारे भी किए. महिला ने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. विदेशी पर्यटक से जुड़ा मामला होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस आरोपी चौकीदार दीपक को थाने लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने महिला के साथ किस तरह की हरकत की और घटना के दौरान वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में पहले से ही युवाओं को मिल रहा मौका,’ अशोक गहलोत की मांग पर भाजपा का पलटवार

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर भी सवाल

गांधी हॉल इंदौर के प्रमुख स्थलों में शामिल है और यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पहुंचते हैं. ऐसे में विदेशी महिला पर्यटक के साथ इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. फिलहाल आरोपी जेल में है और मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस की कार्रवाई के बाद यह संदेश भी देने की कोशिश की गई है कि पर्यटकों, खासकर महिला पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

4 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

4 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

4 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

4 hours ago