Bharat Express DD Free Dish

Indore Crime News

Indore cow theft: मध्य प्रदेश के इंदौर में गाय चोरी के शक में चंदर लोहार के साथ कथित मारपीट की गई. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती चंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Indore Gandhi Hall case: इंदौर के गांधी हॉल में जर्मनी से आई महिला पर्यटक से कथित छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने चौकीदार दीपक को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

Indore Crime News: इंदौर में रहने वाले आकाश जाट की मुलाकात रतलाम निवासी साक्षी नकुम से इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद पति आकाश को कैंसर हो गया. इसी दौरान पत्नी ने उन्हें छोड़कर दूसरे से शादी कर ली.

Indore Murder Case: इंदौर में साली के विवाद के बीच-बचाव करने आई पत्नी को पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला. घटना नर्मदा-शिप्रा लिंक रोड स्थित एक फार्म हाउस की है, जहां आरोपी चौकीदार का काम करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Indore murder case: इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए 22 वर्षीय युवक मनीष की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई.

Indore Crime News: इंदौर के परदेशीपुरा में आर्थिक तंगी से परेशान एक मैकेनिक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के वक्त बच्चे दूध लेने बाहर गए थे.

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है. महिला तांत्रिक के साथ गई थी और घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी ले गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Indore Blackmailing Case: इंदौर में एक युवक ने शादी न होने पर युवती के न्यूड फोटो रिश्तेदारों को भेजकर और मोहल्ले में चिपकाकर बदनाम किया. क्राइम ब्रांच ने आरोपी आयुष अग्निहोत्री को 25 दिनों में पकड़कर साजिश में इस्तेमाल लैपटॉप, प्रिंटर और लेटर जब्त किए. पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला..

Indore News: इंदौर में 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं. गुजराती कॉलेज की छात्रा बीते 72 घंटे से घर नहीं लौटी. पुलिस और परिवार उसकी तलाश में जुटे हैं.

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. प्रशासन ने अनवर के खिलाफ NSA लगा रखी है. फिलहाल अनवर कादरी फरार चल रहा है. पुलिस उसे ढूंढने के लिए कई राज्यों में अभियान चला रही है.