देश

छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

Indore Illegal Abortion Kit: इंदौर/जय व्यास: इंदौर में खाद्य और औषधि विभाग ने एक अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया है. विभाग ने छापेमारी कर 92 लाख रुपये मूल्य की 9 हजार से ज्यादा अवैध गर्भपात किट (MTP Kits) का भारी-भरकम जखीरा जब्त किया है. त्योहारों और खासतौर पर नवरात्रि के ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और बिना पर्ची के न बिकने वाली दवाओं का मिलना गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है. इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है.

यह गहरी साजिश का हिस्सा- उषा ठाकुर (Usha Thakur On Indore Illegal Abortion Kit)

भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने इसे एक गहरी साजिश करार दिया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नवरात्रि से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में गर्भपात किट का मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. बिना पर्ची के न बिकने वाली इन प्रतिबंधित दवाओं का इतना बड़ा अवैध भंडार आखिर किसके इशारे पर जमा किया गया था?

उषा ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ कालाबाजारी नहीं, बल्कि उच्च स्तरीय जांच का विषय है. वक्त और प्रमाण सच्चाई सामने लाएंगे. उन्होंने पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश (Indore Abortion Kit Action)

इस पूरे मामले पर इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आ रहा है. उन्होंने कहा कि 9 हजार से अधिक अवैध किट मिलने के इस मामले में पहले भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है और इस पूरे अवैध नेटवर्क की तह तक जाने के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

क्या है देश में कानून?

भारत में गर्भपात कानूनी रूप से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (MTP) एक्ट, 1971 (2021 के संशोधनों सहित) के तहत कड़े नियमों के दायरे में वैध है, लेकिन इस तरह खुलेआम बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध भंडारण करना कानून का खुला उल्लंघन है. अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड तक पहुंच पाता है या यह मामला सिर्फ सतही कार्रवाई तक ही सिमट कर रह जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

6 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

17 minutes ago

पेशी पर आ रही ओडिशा पुलिस पर हमला, फायरिंग कर NDPS आरोपी को फिल्मी अंदाज में छुड़ाया

रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…

21 minutes ago

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

1 hour ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

1 hour ago