Bharat Express DD Free Dish

मंदिर में मासूमों के साथ अश्लील हरकत, नमकीन-बिस्किट का लालच देकर दरिंदे ने दो बच्चियों को बनाया हवस का शिकार

MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो छोटी बच्चियों के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है.

A shameful incident from Dabra, Madhya Pradesh.

मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना

रिपोर्ट- मनोज शर्मा/ग्वालियर

MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो छोटी बच्चियों के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिस्किट और नमकीन देने का झांसा दिया. इसी बहाने दोनों मासूमों को अपने कमरे में बुला लिया. अंदर ले जाकर उसने उन्हें बाहों में भर लिया. ये पूरी वारदात भितरवार थाना इलाके की है. गांव में इस घटना के बाद काफी गुस्सा है.

मोहनगढ़ गांव की है पूरी वारदात

मामला मोहनगढ़ गांव का बताया जा रहा है. आरोपी का नाम भगवान सिंह है, जिसकी उम्र 34 साल है. उसने पड़ोस में ही रहने वाली दो बच्चियों को निशाना बनाया. एक बच्ची की उम्र 6 साल है और दूसरी की 7 साल है. दोनों बच्चियां अपने घर के पास खेल रही थीं. तभी आरोपी ने उन्हें बिस्किट और नमकीन देने के बहाने बुलाया. बच्चियां उसके झांसे में आ गईं और उसके कमरे में चली गईं. वहां उसने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.

बच्चियों के चिल्लाने पर पहुंचे परिजन

जैसे ही आरोपी ने बच्चियों के साथ गलत हरकत की, दोनों चीखने-चिल्लाने लगीं. उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिवार वाले दौड़कर कमरे में पहुंचे. अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. बच्चियां काफी डरी हुई थीं और आपत्तिजनक हालत में थीं. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला.

ये भी पढ़ें-विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

इस मामले में भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कल रात ही परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया था. आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read