देश

इंदौर की श्रद्धा तिवारी घर से भागी थी सार्थक के लिए लेकिन करण…, पिता बोले-मानसिक जांच होनी चाहिए

इंदौर की Shraddha Tiwari का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. सात दिन पहले बिना बताए घर से गायब हुई श्रद्धा अचानक अपने कथित पति करण के साथ लोट आई. उसने बताया कि रतलाम स्टेशन पर करण से मुलाकात हुई और फिर दोनों ने महेश्वर में शादी कर ली. लेकिन अभी तक शादी का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है. जैसे शादी की ना ही कोई फोटो और ना ही कोई वीडियो सामने आया है.

श्रद्धा के पिता का क्या कहना है?

अब श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी इस शादी को मानने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे गुमराह किया गया है. उन्होने मांग की है कि श्रद्धा को 10 दिन महिला थाने की कस्टडी में रखा जाए ताकि उसकी मानसिक स्थिति की जांच हो सके. उनका कहना है कि अगर 10 दिन बाद श्रद्धा खुद कहे कि वह करण से शादी करना चाहती है तो वे खुशी-खुशी शादी करवाएंगे.

करण ने क्या दावा किया?

करण ने दावा किया कि वह श्रद्धा को रतलाम स्टेशन पर मिला था जहां लहआत्महत्या करने वाली थी. उसने समझाया और फिर शादी की बात हुई.

श्रद्धा तिवारी ने क्या बताया?

वहीं मामले में श्रद्धा तिवारी ने बताया कि वह पहले सार्थक से मिलने के लिए गई थी लेकिन वह नहीं आया. जिसके बाद ट्रेन में करण से मुलाकात हो गई और फिर शादी कर लिए.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारी राजेश डंडौतिया ने बताया कि श्रद्धा बालिग है और फिलहाल कोई अपराध नहीं बनता है. लेकिन उसकी कहानी की जांच की जा रही है. CCTV फुटेज, बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी.

इसे भी पढ़ें-Nikki Murder Case: मामले में पुलिस ने परिजनों को दिया आश्वासन, नोएडा कमिश्नर बोलीं- जल्द ही चार्जशीट होगी दाखिल, निक्की मर्डर केस से जुड़े 3 कानून से बच नहीं पाएंगे दोषी

फिलहाल श्रद्धा और करण से पूछताछ जारी है और परिजनों से भी बातचीत की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अपडेट दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

17 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

26 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago