देश

बिना कील-कांटे के बना जहाज ओमान रवाना! 2 हजार साल पुरानी तकनीक देख दुनिया रह गई दंग

रिपोर्ट- अरविंद


पोरबंदर के तट पर आज एक ऐसा मंजर दिखने वाला है, जिसे देखकर लगेगा कि वक्त का पहिया 2000 साल पीछे घूम गया है. आप कल्पना कीजिए, एक ऐसा जहाज जो समुद्र की लहरों को चीरने के लिए तैयार है, लेकिन ना तो उसमें कोई आधुनिक इंजन है, ना दिशा बताने वाला जीपीएस (GPS) और हैरानी की बात तो यह है कि इसे बनाने में एक भी लोहे की कील का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

हम बात कर रहे हैं INSV कौंडिन्य की जो आज गुजरात के पोरबंदर से ओमान की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा के लिए रवाना हो रहा है. यह जहाज भारत के गौरवशाली समुद्री इतिहास की मिसाल है.

अजंता की गुफाओं से निकलकर लहरों तक का सफर

इस जहाज की सबसे खास बात इसकी बनावट है. इसका डिजाइन 5वीं शताब्दी के उन व्यापारिक जहाजों से प्रेरित है, जिन्हें हम अजंता की गुफाओं की दीवारों पर बनी पेंटिंग्स में देखते आए हैं. गोवा की कंपनी ‘होडी इनोवेशन्स’ ने इसे उसी 2000 साल पुरानी तकनीक से तैयार किया है, जिसे ‘स्टिच्ड शिपबिल्डिंग’ (Stitched Shipbuilding) कहा जाता है. इसमें लकड़ी के बड़े-बड़े तख्तों को नारियल की रस्सियों से सिला गया है और नेचुरल ग्लू (गोंद) से सील किया गया है.

सिर्फ हवा का भरोसा

65 फीट लंबे और करीब 50 टन वजनी इस जहाज को चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है. इसमें कोई आधुनिक मशीनरी नहीं लगी है. यह पूरी तरह से सूती कपड़े के चौकोर पर्दों (Cotton Sails) और चप्पू (Oars) के दम पर चलेगा. यानी यह पूरी तरह प्रकृति और हवा के रुख पर निर्भर होगा. पोरबंदर से ओमान के बीच का 1400 किलोमीटर का यह सफर करीब 15 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है.

कौन थे ‘कौंडिन्य’?

इस जहाज का नाम प्राचीन भारत के महान नाविक ‘कौंडिन्य’ के सम्मान में रखा गया है. इतिहास बताता है कि कौंडिन्य ने ही दक्षिण-पूर्व एशिया की साहसिक यात्रा की थी और फुनान साम्राज्य की नींव रखी थी. यह प्रोजेक्ट संस्कृति मंत्रालय और भारतीय नौसेना की एक साझा कोशिश है, जिसका मकसद दुनिया को यह बताना है कि जब दुनिया को समुद्र का रास्ता नहीं पता था, तब भारत के पास जहाज बनाने का बेजोड़ हुनर था.

क्रू मेंबर्स के लिए बड़ी चुनौती

इस ऐतिहासिक सफर पर 13 नाविक और 3 नौसेना अधिकारी सवार होंगे. वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कृष्णा स्वामीनाथन इस मिशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. चूंकि आज के दौर में किसी भी नाविक को बिना इंजन और बिना जीपीएस के जहाज चलाने का अनुभव नहीं है, इसलिए इस दल को पिछले कई महीनों से कड़ी ट्रेनिंग दी गई है. यह मिशन सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की उस पुरानी समुद्री विरासत को फिर से जीने की कोशिश है जो समय के साथ धुंधली हो गई थी.

यह जहाज गुजरात और ओमान के बीच के उसी प्राचीन ट्रेड रूट (व्यापारिक मार्ग) को फिर से जीवंत करेगा, जिस पर सदियों पहले भारतीय व्यापारी मसालों और कपड़ों का व्यापार किया करते थे.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का गणित समझिए, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक पे?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

31 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

35 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

37 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago