देश

गैरसैंण से वैश्विक शांति का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग मंच पर 8 देशों की सहभागिता: सीएम धामी

International Yoga Day 2025: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड ने पूरे विश्व को एक ऐतिहासिक संदेश दिया. ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की शांत वादियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 देशों के राजदूतों के साथ योग कर “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भारतीय अवधारणा को साकार किया. योग, जो भारत की आत्मा है—आज वह गैरसैंण से पूरे विश्व में गूंज रहा है.

उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण आज न सिर्फ योग का केंद्र बनी, बल्कि भारतीय संस्कृति के एक वैश्विक दूत के रूप में उभरी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब विदेशी राजदूतों के साथ योग किया, तो यह दृश्य पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहा था कि योग भारत की नहीं, मानवता की धरोहर है.

‘हर घर योग, हर जन निरोग’ अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा — “योग हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ है.” उन्होंने इसे केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि “आंतरिक शांति और आत्मबोध का मार्ग” बताया. इस अवसर पर ‘हर घर योग, हर जन निरोग’ अभियान की शुरुआत और योग नीति पुस्तिका का अनावरण कर राज्य सरकार ने अपने संकल्प को दोहराया.

इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि “राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना करेगी.” उन्होंने कहा हम राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए नगर बसाने जा रहे हैं, जो योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के केंद्र बनकर वैश्विक मानचित्र पर राज्य की विशेष पहचान स्थापित करेंगे. जिसमें सम्पूर्ण विश्व से वेलनेस के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े ग्रुप्स, आध्यात्मिक गुरुओं, संस्थानों को यहाँ आमंत्रित किया जायेगा.

मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस—इन आठ देशों के प्रतिनिधियों ने जब गैरसैंण की भूमि पर योग किया, तो यह केवल एक आयोजन नहीं रहा. यह दृश्य भारत की उस सोच का प्रतिबिंब था जो कहती है—“संपूर्ण विश्व एक परिवार है.”

उत्तराखण्ड में बनेंगे दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की जीवनशैली है, जो अब पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और संतुलन का मार्ग दिखा रही है. उन्होंने महान ऋषि पतंजलि को स्मरण करते हुए कहा कि योग आज दुनिया की आत्मा को छू रहा है.

योग अब केवल साधना नहीं, बल्कि भारत की तरफ से विश्व को दिया गया ऐसा संदेश है, जो धर्म, जाति और सीमाओं से परे जाकर आत्मिक शांति का मार्ग दिखाता है. और इस शांति के दीप को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण से प्रज्वलित किया है.

गैरसैंण से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी दुनिया को योग, शांति और वैश्विक एकता का संदेश दिया. योग भारत की आत्मा है, और आज यह आत्मा उत्तराखण्ड की वादियों से पूरी मानवता के हृदय तक पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें: BSF ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 400 से अधिक जवानों ने लिया भाग

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago