रिपोर्ट-कोमल
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा अभेद्य बनाए रखने वाले ‘स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप’ (SPG) के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है. केंद्र सरकार की ‘अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट’ (ACC) ने वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी राजीव रंजन भगत को एसपीजी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) के पद पर प्रमोट कर दिया है.
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के मुताबिक, राजीव रंजन भगत इस पद पर 20 मई 2027 तक तैनात रहेंगे. सरकार ने इस पदोन्नति के लिए उनके द्वारा वर्तमान में संभाले जा रहे पद को अस्थाई रूप से अपग्रेड किया है, जो सुरक्षा मामलों में उनके कड़क अनुभव पर केंद्र के अटूट भरोसे को दर्शाता है.
राजीव रंजन भगत 1998 बैच के गुजरात कैडर के एक बेहद कड़क, अनुशासित और तेज-तर्रार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं. गुजरात पुलिस में अपनी सेवाएं देने के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा के मोर्चे पर कई बेहतरीन काम किए, जिसके बाद उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें देश की सबसे संवेदनशील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के लिए चुना गया.
राजीव रंजन भगत का एसपीजी के साथ नाता काफी पुराना और गहरा है. वह पहली बार 20 मई 2018 को पांच साल के कार्यकाल के लिए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के रूप में एसपीजी में शामिल हुए थे.
साल 2021: उनकी बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें प्रमोट करके इंस्पेक्टर जनरल (IG) बनाया गया.
साल 2023 और 2025: उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल लगातार बढ़ता रहा. हाल ही में अप्रैल 2025 में उनके कार्यकाल को दो साल के लिए और बढ़ाया गया था.
मार्च 2026: केंद्र सरकार ने उन्हें एडीजी (ADG) स्तर के पदों के लिए पैनल में शामिल (Empanelled) किया, जिसके बाद अब जून 2026 की शुरुआत में ही उन्हें आधिकारिक तौर पर प्रमोट कर दिया गया.
ये भी पढ़ें-बदला पूरा? ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप पर मिसाइल हमले का दावा किया
ब्यूरोक्रेसी के जानकारों के मुताबिक, राजीव रंजन भगत का यह प्रमोशन एक विशेष उपाय के तहत किया गया है. उनके सेवा रिकॉर्ड और एसपीजी के भीतर उनकी उपयोगिता को देखते हुए उनके वर्तमान पद को ही ‘अतिरिक्त महानिदेशक’ (ADG) के स्तर पर अपग्रेड कर दिया गया है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के अभेद्य चक्रव्यूह को लीड करने वाली इस एलीट फोर्स में उनका यह बढ़ता कद साफ करता है कि देश की आंतरिक और सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की कमान बेहद अनुभवी और भरोसेमंद हाथों में है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…
आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…
संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…
जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…