भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि सेना को ऑपरेशन सिंदूर क्यों करना पड़ा और उसने पाकिस्तान पर किस तरह कार्यवाही की . भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वीडियो के साथ बताया गया है कि उसने क्यों और कैसे किया आतंकियों का खात्मा.
भारतीय सेना के दमदार एक्शन से पाकिस्तान में तबाही का मंजर नजर आया. भारतीय सेना ने वो सबक सिखाया कि पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग लेने वालों के दिल दहल गए. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया था, जिसका नतीजा हुआ कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने केवल बॉर्डर पर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई.
अब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा. इस वीडियो में सेना के जवान आतंकी ठिकानों पर बम गिराते नजर आ रहे हैं जिससे वो ठिकाने तबाह हो गए. इंडियन आर्मी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- ‘प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया. न्याय हुआ.”
सेना ने अपने वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा है कि इसकी शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से हुई, वह हमला जिसमें 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीडियो में सेना के जवान कह रहे हैं कि “गुस्सा नहीं लावा था. दिमाग में बस एक ही बात थी- अबकी बार सबक ऐसा सिखाएंगे कि उसकी पीढ़ियां याद रखेंगी. ये बदले की भावना नहीं, ये न्याय था.”
इस वीडियो में सेना ने पाकिस्तान को एक कड़ा जवाब दिया है कि 9 मई को रात के करीब 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने सीजफायर का उल्लंघन किया, उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया.”
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के हर नागरिक के अंदर आक्रोश था और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया और भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उसको पूरी तरह तबाह कर दिया. इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत के शहरों पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने कामयाब नहीं होने दिया. यही नहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया.
तबाही देखकर पाकिस्तान घबरा गया और पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की अपील के बाद 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ. लेकिन तब तक भारतीय सेना, पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा चुकी थी. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को पूरी तरह तबाह कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…