Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुस्सा नहीं लावा था, ये बदले की भावना नहीं…यह न्याय था , भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो

Indian Army

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि सेना को ऑपरेशन सिंदूर क्यों करना पड़ा और उसने पाकिस्तान पर किस तरह कार्यवाही की . भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वीडियो के साथ बताया गया है कि उसने क्यों और कैसे किया आतंकियों का खात्मा.

सेना का दमदार एक्शन

भारतीय सेना के दमदार एक्शन से पाकिस्तान में तबाही का मंजर नजर आया. भारतीय सेना ने वो सबक सिखाया कि पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग लेने वालों के दिल दहल गए. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया था, जिसका नतीजा हुआ कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने केवल बॉर्डर पर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई.

अब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा. इस वीडियो में सेना के जवान आतंकी ठिकानों पर बम गिराते नजर आ रहे हैं जिससे वो ठिकाने तबाह हो गए. इंडियन आर्मी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- ‘प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया. न्याय हुआ.”

सबक ऐसा की याद रखेंगी पीढ़ियां

सेना ने अपने वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा है कि इसकी शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से हुई, वह हमला जिसमें 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीडियो में सेना के जवान कह रहे हैं कि “गुस्सा नहीं लावा था. दिमाग में बस एक ही बात थी- अबकी बार सबक ऐसा सिखाएंगे कि उसकी पीढ़ियां याद रखेंगी. ये बदले की भावना नहीं, ये न्याय था.”

इस वीडियो में सेना ने पाकिस्तान को एक कड़ा जवाब दिया है कि 9 मई को रात के करीब 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने सीजफायर का उल्लंघन किया, उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया.”

ये भी पढ़ें: India-Pak Ceasefire: क्या आज खत्म हो रहा है भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर? भारतीय सेना ने बताई सच्चाई, आप भी जान लीजिए

सेना ने आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के हर नागरिक के अंदर आक्रोश था और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया और भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उसको पूरी तरह तबाह कर दिया. इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत के शहरों पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने कामयाब नहीं होने दिया. यही नहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया.

तबाही देख पाक ने की सीजफायर की अपील

तबाही देखकर पाकिस्तान घबरा गया और पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की अपील के बाद 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ. लेकिन तब तक भारतीय सेना, पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा चुकी थी. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को पूरी तरह तबाह कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital