देश

दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा: Mount Makalu फतह कर ITBP ने रचा इतिहास, अन्नपूर्णा पर भी सफल चढ़ाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 19 अप्रैल 2025 को आईटीबीपी के साहसी जवानों ने दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट मकालू (8,485 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली. यह पहली बार है जब किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) ने इस दुर्गम शिखर को फतह किया है.

यह विशेष अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान 21 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित बल मुख्यालय से रवाना हुआ था. इसका उद्देश्य माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर) दोनों पर चढ़ाई करना था. इस साहसिक मिशन का नेतृत्व उप कमांडेंट श्री अनूप कुमार नेगी ने किया, जबकि उप कमांडेंट श्री निहास सुरेश ने उपनेता की भूमिका निभाई. अभियान में कुल 12 सदस्यों की टीम थी, जिसे दो अलग-अलग समूहों में बांटा गया था.

अन्नपूर्णा पर चढ़ाई: मुश्किलों के बावजूद साहस

मकालू अभियान दल ने 19 अप्रैल को सुबह करीब 8:15 बजे 83% सफलता दर के साथ चोटी पर विजय प्राप्त की. इस दल में शामिल पाँच जांबाज हिमवीरों के नाम इस प्रकार हैं:

  • सहायक कमांडेंट संजय कुमार
  • हेड कॉन्स्टेबल सोनम स्तोबदान
  • हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप पंवार
  • हेड कॉन्स्टेबल बहादुर चंद
  • कांस्टेबल विमल कुमार

वहीं, अन्नपूर्णा दल को बेहद कठिन मौसम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. बर्फीले तूफान और दृश्यता लगभग शून्य होने के बावजूद टीम ने 7,940 मीटर की ऊँचाई तक चढ़ाई की. चोटी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर पहुंचने के बाद, खराब मौसम को देखते हुए दल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 2:45 बजे दोपहर वापसी का निर्णय लिया.

अभियान केवल पर्वतारोहण तक सीमित नहीं रहा. “स्वच्छ हिमालय एवं ग्लेशियर बचाओ” अभियान के तहत, टीम ने ऊँचाई वाले शिविरों से करीब 150 किलोग्राम गैर-अपघटनीय कचरा एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

इस हालिया सफलता के साथ आईटीबीपी अब तक विश्व की 14 में से 6 आठ-हज़ारी चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी है. बल ने अब तक कुल 229 चोटियों पर विजय प्राप्त की है, जिनमें माउंट एवरेस्ट, कंचनजंघा, धौलागिरी, ल्होत्से और मनास्लु शामिल हैं. खास बात यह है कि माउंट एवरेस्ट को आईटीबीपी ने पाँच बार फतह किया है.

यह पर्वतारोहण अभियान न केवल बल के साहस, संकल्प और अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आईटीबीपी के जवान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं.

ये भी पढ़ें: CWC Meeting: राहुल-प्रियंका, सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, खड़गे बोले- ‘पहलगाम हमले पर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं’

-भारत एक्सप्रेस 

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

40 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago