Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

police

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को सुधार का अवसर देने की मांग वाली याचिका को मूल याचिका के साथ संलग्न कर दिया.

राजस्थान के उदयपुर जिले के कमोल गांव में एक युवक को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का मामला सामने आया है.

खबर देश की राजधानी दिल्ली से है.जहां बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई. धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो जलकर खाक हो गई हैं. वहीं इस धमाके में अभी तक 10 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में हुई लूट-खसोट की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा मंजूर हो चुका है और तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। पूरे मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। क्या सीबीआई जांच से इस भ्रष्टाचार की परतें खुलेंगी, यह देखने वाली बात होगी।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील और सचिव अरीना समेत कुल सात शीर्ष नक्सलियों ने आज एसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया है। ये सभी कई बड़े हमलों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वालों पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था — जिसमें सुनील और अरीना पर 8-8 लाख, दो अन्य पर 5-5 लाख और एक पर 1 लाख का इनाम था. ऐसे में हमारे संवाददाता ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों, से बातचीत की है, देखिए हमारी ये रिपोर्ट...

"मुझसे कन्या वध हो गया" राधिका के पिता दीपक ने अपने भाई विजय यादव से कहा और ऐसी चार्जशीट तैयार की जाए जिससे मुझे फांसी की सजा मिल सके

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने माउंट मकालू पर सफल चढ़ाई कर इतिहास रच दिया. पहली बार किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने इस पांचवीं सबसे ऊंची चोटी को फतह किया.

अमेठी में दो बच्चों की मां प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ी गई. पति ने पुलिस बुलाई, महिला प्रेमी के साथ चली गई. जायस थाने में समझौते के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामला चर्चा में है.

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को संविधान का एक महत्वपूर्ण अधिकार बताया. कोर्ट ने कहा कि विचारों की अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई.