Amyra Death Case CCTV image
Amyra Death Case: जयपुर के चर्चित अमायरा स्कूल डेथ केस में एक नया और झकझोर देने वाला मोड़ आया है. नवंबर 2025 में स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली 9 साल की अमायरा के माता-पिता ने अब एक नया क्लासरूम CCTV वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के आधार पर परिवार ने स्कूल प्रशासन पर बुलिंग और घोर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं.
जयपुर के चर्चित अमायरा स्कूल डेथ केस में परिजनों ने घटना से ठीक पहले का एक नया क्लासरूम CCTV वीडियो जारी किया है. परिवार का आरोप है कि बुलिंग से परेशान 9 साल की मासूम क्लास टीचर के सामने हाथ जोड़कर मदद मांगती रही, लेकिन उसकी शिकायत अनसुनी कर दी गई. इसके बाद उसने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस इस मामले में स्कूल चेयरमैन, प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान गंवाने वाली चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा के मामले में करीब एक साल बाद नया वीडियो सामने आया है. मृतका के माता-पिता द्वारा जारी किए गए इस क्लासरूम CCTV फुटेज को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना से ठीक पहले के आखिरी पलों का है. परिजनों के अनुसार, वीडियो में शुरुआत में अमायरा सामान्य दिखती है, दोस्तों से मिलती है और डांस एक्टिविटी में हिस्सा लेती है, लेकिन कुछ छात्रों द्वारा डिजिटल स्लेट लाने के बाद वह अचानक असहज हो जाती है.
वीडियो के साथ जारी वॉयसओवर में परिवार ने आरोप लगाया है कि अमायरा क्लास में गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी. वह अपनी शिकायत लेकर बार-बार क्लास टीचर के पास जाती है, सिर पकड़ती है और हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती दिखती है, लेकिन कथित तौर पर टीचर ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया. इसके कुछ ही देर बाद अमायरा अकेली क्लास से बाहर निकल जाती है. परिवार का सवाल है कि ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल (करीब 48 फीट) तक जाने के दौरान किसी भी स्टाफ या शिक्षक ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की, जिसके बाद उसने वहां से छलांग लगा दी.
यह दर्दनाक हादसा 1 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसमें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अमायरा को मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने शुरुआत में इसे सुसाइड माना था, लेकिन परिवार लगातार बुलिंग का आरोप लगा रहा है. अमायरा की मां शिवानी और पिता विजय का आरोप है कि अब तक तीन जांच अधिकारी बदले जा चुके हैं और स्कूल प्रबंधन को बचाने की कोशिश हो रही है. हालांकि, पुलिस इस मामले में स्कूल के चेयरमैन सौरभ मोदी, प्रिंसिपल इंदु दुबे और क्लास टीचर पूनिता शर्मा के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन परिवार अब उन पर किशोर न्याय अधिनियम की कड़ी धाराएं लगाने की मांग पर अड़ा है.
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं ‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’, वायरल हुआ जबलपुर का वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…