जयपुर, जो अपनी रॉयलिटी, सांस्कृतिक धरोहर और मेहमाननवाजी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. इस बार एक शर्मनाक मामले की वजह से सुर्खियों में आया है. शहर में घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ स्थानीय ऑटो चालक ने ऐसा व्यवहार किया, जिसने शहर की छवि को झकझोर दिया.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक ऑटो चालक एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा था कि चालक बड़े ही बेशर्म तरीके से हंसते हुए महिला को कुछ बेहद आपत्तिजनक और गंदे शब्द बोलने के लिए कह रहा है. विदेशी महिला, जिसे हिंदी की बिल्कुल भी समझ नहीं थी, उन शब्दों को सामान्य अभिवादन या बातचीत का हिस्सा समझकर मासूमियत से दोहराती रही.
आरोपी ना केवल उसे ये शब्द सिखा रहा था, बल्कि उसे दूसरों के सामने भी ये शब्द बोलने के लिए उकसा रहा था ताकि वह उसका मजाक उड़ा सके.
जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, महकमे में हड़कंप मच गया. जयपुर जैसे पर्यटन केंद्र में इस तरह की हरकत देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब कर सकती थी. पर्यटक थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर इलाके के अन्य ऑटो चालकों, दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ की.
कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई, जो लुहारों का मोहल्ला इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा. आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
भारत में हम ‘अतिथि देवो भव:’ के सिद्धांत को मानते हैं. विदेशी सैलानी हमारे देश की संस्कृति और खूबसूरती देखने आते हैं, लेकिन जब उनके साथ इस तरह का बर्ताव होता है, तो इसका असर पूरे पर्यटन उद्योग पर पड़ता है. जयपुर जैसे शहर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन पर टिका है, ऐसे में एक व्यक्ति की घटिया हरकत हजारों लोगों की मेहनत और शहर की साख पर पानी फेर देती है.
ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज पर हमले करना पूरी तरह अस्वीकार्य…’, ईरान युद्ध से उत्पन्न संकट पर राज्यसभा में क्या बोले पीएम मोदी?
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…